फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Fatehabad: जमीन के विवाद में पार्षद प्रतिनिधि के भाई की गोली मारकर हत्या, गांव पालसर में हुई घटना

Sun, 08 Jan 2023 02:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गांव पालसर में घटना को अंजाम दिया गया। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में रतिया के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फतेहाबाद में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हरियाणा के फतेहाबाद के गांव पालसर में जमीन के विवाद में की रंजिश के चलते रतिया के वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि हरमेश शर्मा के भाई जयपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को रविवार दोपहर को अंजाम दिया गया है।       

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद भूना थाना पुलिस गांव पालसर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मामले के मुताबिक गांव पालसर निवासी जयपाल का गांव के सुखप्रीत उर्फ सुक्खा के साथ मध्यप्रदेश में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। रविवार दोपहर को जयपाल गांव के ही चौक में बैठकर अलाव सेंक रहा था। इस दौरान आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुक्खा ने पीछे से आकर गोली मार दी। गंभीर हालत में रतिया के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें