फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PRTC बस चोरी: बठिंडा डिपो की सरकारी बस ले गए शातिर, सुबह बस स्टैंड पहुंचे ड्राइवर-कंडक्टर के उड़े होश

Mon, 28 Jul 2025 06:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शातिर चोरों ने बठिंडा में सरकारी बस ही चुरा ली। चोर रात के समय बस स्टैंड पर खड़ी बठिंडा डिपो की बस को चोरी कर ले गए। सुबह जब चालक और परिचालक बस स्टैंड पहुंचे तो बस गायब थी। 
विज्ञापन
कीचड़ में फंसी बस, तो भागे शातिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में शातिर चोरों सरकारी बस ही चोरी कर ली। शातिरों ने रात के समय बठिंडा के कस्बा मोड़ मंडी के बस स्टैंड से पीआरटीसी की बस चुरा ली। यह बस बठिंडा पीआरटीसी डिपो की है, जो पहले समय मोड़ से मानसा तक चलती है। हालांकि, कुछ किलोमीटर जाने के बाद बस एक कच्चे रास्ते में फंस गई। चोरों ने बस को यहां से निकालने की भी काफी कोशिश की लेकिन वह बस को निकाल नहीं पाए। ऐसे में चोर बस को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सुबह जब ड्राइवर-कंडक्टर पहुंचे, तो बस स्टैंड से बस गायब देखकर उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और मोड़ पुलिस को भी जानकारी दी। जांच के बाद पता चला कि बस मोड़ से घुम्मन कैंचियां जाने वाली सड़क पर खड़ी है। सड़क पर बारिश की वजह से कीचड़ था और बस कीचड़ में फंसी हुई थी। बस मिलने से पीआरटीसी अधिकारियों को राहत मिली है, लेकिन सरकारी बस चोरी होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई है।

मोड़ थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि की है कि चोर सरकारी बस को चोरी के इरादे से बस स्टैंड से ले गए थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी पहलुओं की मदद से जांच की जा रही है और चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बठिंडा पीआरटीसी डिपो के मोड़ इंचार्ज सुखपाल सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जीजा-साली ने किया खेल: सुनार की दुकान से गहने चुराती थी युवती, जीजा ने दिया साथ, खूब हुई कमाई..खरीदी प्रॉपर्टी

यह भी पढ़ें : Punjab Crime: डॉक्टर ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, 15 साल से लिव इन... दो बच्चे भी, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें: शाबाश पंजाब पुलिस: वेश बदला... ई रिक्शा चलाया और पकड़ा गया कुख्यात मीठी राम, आरोपी पर 33 केस दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें