फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-PB Big News: सांसद अमृतपाल को अंतरिम जमानत, चंडीगढ़ में मिली युवती की लाश; आप में बगावत

Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद बगावत के सुर उठने लगे हैं। राजासांसी में सोनिया मान को टिकट देने की नाराजगी के बीच तीन इस्तीफे हुए हैं। वहीं सांसद अमृतपाल को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के पास एक युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पंजाब सरकार ने आज घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना का एलान किया है।  पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

आप की दूसरी लिस्ट के बाद इस्तीफों की झड़ी 
आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद पहला इस्तीफा हो गया है। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी में नाराजगी सामने आने लगी है। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में मिला युवती का शव 

चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल सेक्टर-10 में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्रीन बेल्ट में एक युवती का शव बरामद हुआ। पढ़ें पूरी खबर

सांसद अमृतपाल को एक दिन की अंतरिम जमानत मिली  
खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। वे शनिवार को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। वहीं अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह को दो दिन की अंतरिम जमानत मिली है। पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत 

पंजाब सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का एलान किया है।  पढ़ें पूरी खबर

चन्नी की साइकिल यात्रा का लुधियाना में विरोध 
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा के दूसरे दिन भी सियासी पारा चढ़ा रहा। शुक्रवार को जैसे ही यह यात्रा लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर पहुंची, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया और नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मोगा अंगदपुरा फायरिंग केस के तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में 25 अक्तूबर को दुकान के बाहर बैठे पांच लोगों पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि गगन जिंदल और साहिल जिंदल की मौत हो गई थी। आज इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तीन मुख्य आरोपियों ने मोगा जिला अदालत परिसर में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें