फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में जगह-जगह पुलिस की मुस्तैदी, नाकाबंदी कर कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन

Sat, 11 Jul 2020 02:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
लहुराबीर चौराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जिलाधिकारी वाराणसी ने भी गाइडलाइन जारी कर दी हैं। वहीं शनिवार को शहर में दुकानें बंद हैं, साथ ही सड़कों पर अब फिर सन्नाटा पसर गया है। बाहर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरीक्षण कर रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही बिना काम के बाहर घूमने वालों को पुलिस वापस घर भेज रही है।
विज्ञापन

3 of 8
दशाश्वमेध घाट का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
55 घंटे के लॉकडाउन से शहर में अब फिर से सन्नाटा दिख रहा है। पुलिस कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करा रही है। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा और एसपी सिटी विकाश चंद्र त्रिपाठी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ दशाश्वमेघ घाट सहित अन्य घाटों पर स्थिति का जायजा लिया।

4 of 8
कचहरी चौराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं बनारस में जिन जगहों पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती थी, वहां भी आज सन्नाटा पसरा हुआ है। लहुराबीर चौराहे और कचहरी चरौहे इनमें से एक है। इसके साथ बीएचयू, गोदौलिया में भीड़ नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

5 of 8
वाराणसी डीएम द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार पाबंदी के दौरान सुबह सात बजे से दस बजे तक ब्रेड, दूध, सब्जी की दुकानें तथा सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक दवाई की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा केवल आवश्यक गतिविधियां जैसे सुरक्षा, पुलिस, नगर निगम के सफाईकर्मी, चिकित्सकीय सेवा में लगे कर्मी, आवश्यक कार्यों हेतु ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को इस पाबंदी के दौरान घर से बाहर निकलने व अपने ड्यूटी स्थल आने-जाने की अनुमति है।
विज्ञापन

6 of 8
मंडुआडीह चौराहे पर सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा उपरान्त इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु दस जुलाई की रात्रि दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक प्रतिबंधों को लागू किया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
लॉकडाउन में घूमने वालों से पुलिस कर रही पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), अपर जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इस जानकारी को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंस कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वाराणसी में शनिवार को नौ कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 769 हो गई है। जिसमें 432 के डिस्चार्ज, 26 की मौत के बाद आइशोलेशन वार्ड में 311 का इलाज चल रहा है। उधर तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले से शासन स्तर से नियुक्त चार अफसरों के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग से जेडी हेल्थ समेत दो और अधिकारी लखनऊ से वाराणसी आकर मॉनिटरिंग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें