आगरा में देह व्यापार की सरगना महिला की गिरफ्तारी के बाद शहर में सक्रिय उसके एजेंट और होटल संचालक भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी है, लेकिन हाथ नहीं आ सके हैं। अब पुलिस मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर तलाश करने में जुटी है।