मेरठ के टीपीनगर में नशा मुक्ति केंद्र में रोहित की हत्या करकेभागने वाले आरोपी संदीप व अनूप ने पूछताछ में कई राज खोल दिए। आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी संपत्ति बेच सकती है, जिस वजह से वह नशा मुक्ति केंद्र से मुक्त होना चाहता था।
15 दिन पहले फरारी की योजना बनाई थी। रोहित योजना में शामिल नहीं हुआ और केंद्र संचालक को सारी बातें बताने की बातें कही थी, इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया।