फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात

Mon, 11 Oct 2021 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
मृतक जेई का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पापा मेरे पास आ जाओ, हम आपको बुला रहे हैं ना, यहां आकर रहो...यह कहने के बीस मिनट बाद ही जल निगम के जेई अलबेल सिंह (30) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले तीन घंटे तक जेई ने अपने पिता, भाई और परिवार वालों से वीडियो कॉलिंग कर बात की थी। दोस्तों से भी बात कर अपने पास बुलाया था। अलबेल सिंह गांव नगला दर्जी हाथरस निवासी रणवीर सिंह के पुत्र थे और छह साल से जल निगम बिजनौर में अवर अभियंता पद पर तैनात थे। बेटे से बात करने के बाद रणवीर सिंह को बेटे की मनोदशा पर शक हुआ और उन्होंने डायल 112 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस जब तक घर पहुंची अलबेल सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके थे। उनका शव पंखे से बनाए फंदे पर लटका मिला। 

इसी सप्ताह लड़की देखने जाना था
बताया जा रहा है कि जेई के घरवाले उसकी शादी तय कर रहे थे। इसी सप्ताह लड़की को देखने के लिए जेई को हाथरस जाना था। परिवार वालों को भी इन खुशी के लम्हों का बेसब्री से इंतजार था लेकिन, वह तो नहीं गया और उसका शव पहुंचा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
अवसाद और अकेलेपन ने ली जेई की जान
पिता से कहा कि पापा मेरे पास आ जाओ, हम आपको बुला रहे हैं ना, यहां आकर रहो। दोस्तों को भी फोन कर कहा कि मैं अकेला हूं, आ जाओ बैठकर बात करेंगे, लेकिन दोस्तों को अंदेशा नहीं था कि जेई अलबेल सिंह आत्महत्या कर लेंगे। इससे लग रहा है कि तनाव, हताशा और अकेलेपन से वह अवसाद में थे और वह किसी से बात कर अपना दर्द बांटना चाहते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जेई अलबेल सिंह शहर की अंबा विहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। उनके पिता रणवीर सिंह का कहना है कि वह उनसे बात करते समय काफी तनाव में दिख रहे थे। अनहोनी की आशंका के चलते रणवीर सिंह ने पुलिस को भी फोन किया। पुलिस जब जेई अलबेल सिंह के आवास पर पहुंची, तब तक अलबेल सिंह पंखे से बनाए फंदे पर फांसी लगा चुके थे। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
रणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे से लेकर दस बजे तक अलबेल ने वीडियो कॉलिंग कर उनसे बात की थी। घर के सभी लोगों से बात की। रणवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे अलबेल ने कहा था कि पापा मेरे पास आ जाओ, यहां आकर रहो, हम आपको बुला रहे हैं ना। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घरेलू कलह के चलते जेई ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जेई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें