फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पहले शराब पार्टी... फिर गोलियों से भून डाला, खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात

Tue, 25 Aug 2020 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर हत्याएं हो रही हैं। मुजफ्फरनगर और बागपत जनपद में 24 घंटे के भीतर दो खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहला मामला
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के पीछे आसिफ की हत्या करने से पहले शराब पार्टी की गई। इसके बाद उसे वहीं पर गोलियों से भून दिया गया। कॉलेज के करीब 150 मीटर की दूरी पर कच्चा रास्ता पार कर संजय सैनी की ट्यूबवेल है, जो मेन रोड से नहीं नजर आती। ट्यूबवेल के कमरे के आगे बरामदा छपा हुआ है, जिससे सीढ़ियां छत पर गईं हैं। इसके आगे भी काफी खाली जगह है। अमूमन छिपी हुई जगह के चलते यहां न तो किसी तरह का आवागमन है और न ही कोई आता-जाता है। इसी ट्यूबवेल के आगे खाली जगह में आसिफ की लाश पड़ी मिली। शव से चंद कदमों की दूरी पर सीढ़ियों के नीचे शराब की एक खाली बोतल, बीयर के दो खाली केन, खाली गिलास व नमकीन पाउच भी पड़े मिले। इससे साफ है कि ट्यूबवेल पर शव के पास ही पिस्टल की गोलियों के सात खोखे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर दो युवकों के साथ देखा गया था आसिफ
महमूदनगर निवासी आसिफ की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के पास स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। इस फुटेज में आसिफ पहले अकेला ट्यूबवेल की तरफ जाता देखा गया। इसके बाद वह लौटकर आया और कुछ देर बाद फिर बाइक सवार दो युवकों के साथ ट्यूबवेल की तरफ गया। इसकी पुष्टि मिमलाना रोड स्थित एक सपा नेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी हुई है। सूत्रों के अनुसार इस फुटेज में भी आसिफ बाइक सवार दो युवकों के साथ सम्राट इंटर कॉलेज की तरफ जाते हुए कैद हुआ है। माना जा रहा है कि पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इन आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसके लिए पांच टीमों का भी गठन कर दिया गया है।

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम को भी मिले अहम सुराग
दिनदहाड़े हुई आसिफ की हत्या के मामले में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। सूत्रों के अनुसार इस टीम को मौके से काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से भी मामले की जांच की है।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक टीम की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। इनके आधार पर हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। बहुत जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घर के बाहर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या 

5 of 6
baghpat police - फोटो : amar ujala
दूसरा मामला
बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में घर से बाहर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को पुलिस रंजिश से जोड़कर देख रही है। सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुपन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या की वारदात सोमवार देर रात अंजाम दी। किरठल गांव निवासी युवा किसान रुपन (22 वर्ष) उर्फ बोक्का अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। इसी बीच उसे गांव के युवक ने आवाज दी। इस पर रुपन उठकर घर के बाहर चला गया। हमलावर युवक ने रुपन की तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर की तरफ दौड़े। तब तक हमलावर फरार हो चुका था। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही रमाला पुलिस भी गांव में पहुंची। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी गई। पुलिस ने कहा रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें