डेमो पिक
सीओ रेलवे वाराणसी विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे मुगलसराय जीआरपी की टीम स्टेशन पर भ्रमण कर रही थी। उसी दौरान प्लेटफार्म 5/ 6 पर टीम को एक युवक संदिग्घ हालात में खड़ा नजर आया। टीम ने शक के आधार पर उसकेबैग की तलाशी ली, तो स्विजरलैंड में निर्मित एक-एक किलो की सोने की 13 ईंट बरामद हुईं।