फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकार की सजा: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेरहम पति ने तोड़ दीं शरीर की हड्डियां, पड़ोसी के मोबाइल में बर्बरता कैद

Fri, 03 Jun 2022 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
शराबी पति ने पत्नी को पैसों के लिए पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नादा बाजिदपुर खैर रोड निवासी एक महिला ने एसएसपी दफ्तर आकर गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति शराब के लिए पैसे मांगता है। उसने पति द्वारा अपने ऊपर किए गए जुर्म की जो कहानी बयां की है उससे पुलिसवाले में भी भावुक हो गए। आगे पढ़िए महिला ने अपने पति के खिलाफ क्या आरोप लगाए हैं जिसके सबूत भी उसने एक वीडियो में दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित महिला मायके वालों के साथ - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसपर मायके से दस हजार मंगाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी पति ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। पति ने उससे तब तक लाठी-डंडों से मारपीट की जब तक कि महिला की बाजू नहीं टूट गई। यही नहीं इस मारपीट से महिला का पूरा शरीर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
aligarh husband hits wife - फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब
इस घटना का छोटा सा एक वीडियो किसी पड़ोसी द्वारा मोबाइल कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि थाने में लिखित शिकायत दे दी, लेकिन अभी तक आरोपी पति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है।

4 of 6
महिला को डंडे से पीटता पति - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार महेंद्र नगर निवासी रोशनी देवी नाम की महिला की शादी अब से करीब 12 वर्ष पूर्व थाना रोरावर क्षेत्र के नादा वाजिदपुर खैर रोड निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी। महिला ने बताया है कि इन 12 वर्षों में पति-पत्नी से 4 बच्चों का जन्म भी हो चुका है। लेकिन, आरोपी पति दीपक शराब पीने का आदी है और वह अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता है।
विज्ञापन

5 of 6
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला रोशनी देवी ने आरोप लगाया है कि वह कई बार मारपीट का दबाव बनाकर शराब पीने के लिए उसके मायके से पैसे मंगवा चुका है। 30 मई की रात्रि को भी आरोपी पति ने दस हजार रुपये मायके से मंगवाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर शराबी पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी रोशनी देवी को मारना पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट करने का वीडियो किसी पड़ोसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपबीती बताती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
मामले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस से की गई, लेकिन, आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। महिला के बताए अनुसार एसएसपी ने मामले में न्याय का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पीड़ित महिला अपने मायके महेंद्र नगर में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें