आगरा समेत मंडल के अन्य जिलों में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन किए। आगरा में दोपहर तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने नामांकन पत्र भरा है। मंजू भदौरिया ने वार्ड 33 शमशाबाद से जिला पंचायत सदस्य की चुनाव जीता है। जिला अधिकारी न्यायालय कक्ष में उन्होंने प्रस्तावक रजनीश दुबे और बबीता चौहान के साथ नामांकन किया। इस दौरान भाजपा के विधायक व संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी और तीन जुलाई को चुनाव होगा।
आगरा कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया (नीली साड़ी)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बसपा, सपा व अन्य किसी राजनीतिक दल के जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं की है। नामांकन पत्र भी नहीं खरीदा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया का एकल नामांकन होने पर उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां सपा ने मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है।
4 of 7
मैनपुरी में सपा से मनोज यादव ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज यादव ने नामांकन किया है। वह सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। समर्थकों को पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
फिरोजाबाद में सपा से रूचि यादव ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के रुचि यादव ने नामांकन किया। उनके साथ पार्टी के नेता मौजूद रहे। उधर, एटा में सबसे पहले सपा समर्थित प्रत्याशी रेखा यादव ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन
6 of 7
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा से किशन सिंह चौधरी ने नामांकन किया। उनके सांसद हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा मौजूद रहीं।
मथुरा में रालोद प्रत्याशी ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह सिकरवार प्रत्याशी हैं। उन्होंने रालोद नेताओं के साथ दोपहर को अपना नामांकन किया।