फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आगरा में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया की निर्विरोध जीत तय

Sat, 26 Jun 2021 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया (नीली साड़ी) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के समक्ष चार सेट में नामांकन पत्र जमा किया। दोपहर पौने तीन बजे तक एक मात्र पर्चा भरा गया। आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। जिले में कुल 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। मंजू भदौरिया के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया है। इससे उनकी निर्विरोध जीत तय हो गई है। जिला प्रशासन नामांकन पत्र जांच के बाद मंजू भदौरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करेगा। उधर, मंडल के मैनपुरी जिले में सपा से मनोज यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया ने नामांकन किया है। फिरोजाबाद में भी सपा और भाजपा दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं।   


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद के वार्ड 36 से जिला पंचायत सदस्य चुनने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं। डॉ. राजेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मंजू के साथ टिकट के लिए दावेदारों की सूची में शामिल रहे बबीता चौहान और रजनीश प्रस्तावक बने।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया (नीली साड़ी) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बसपा, सपा व अन्य किसी राजनीतिक दल के जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं की है। नामांकन पत्र भी नहीं खरीदा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया का एकल नामांकन होने पर उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। 

4 of 5
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां सपा ने मनोज यादव को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने भी नामांकन पत्र जमा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद में सपा से रूचि यादव ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के रुचि यादव ने नामांकन किया। यहां भाजपा ने एमबीए पास हर्षिता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। हर्षिता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें