फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPPF: पीएफ खाताधारकों को मिलती है 7 लाख रुपये की यह सुविधा, जानिए क्या है स्कीम

Sun, 15 Oct 2023 03:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
EPFO - फोटो : istock
EPFO: देश में करोड़ों कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड खाता है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके प्रोविडेंट फंड खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा यही पैसे कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी पीएफ खाता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों के लिए चलाई जा रही एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। इस स्कीम का नाम एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम है। इसके अंतर्गत पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये की विशेष सुविधा मिलती है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको किसी प्रकार का अलग से खर्चा नहीं देना होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
EPFO - फोटो : iStock
7 लाख रुपये का यह एक डेथ इंश्योरेंस कवर है। इसके अंकर्गत किसी कर्मचारी की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उसके द्वारा जो नॉमिनी तय किया जाता है। उसको 7 लाख रुपये का यह कवर दिया जाता है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, यहां जानें क्या है अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
EPFO - फोटो : iStock
एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम की शुरुआत साल 1976 में की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत एकमुश्त 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। 

4 of 5
EPFO - फोटो : istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर पीएफ खाताधारक किसी नॉमिनी को रजिस्टर नहीं करता है। ऐसे में इंश्योरेंस का लाभ कर्मचारी के जीवन साथी, बेटा या बेटी को मिलता है। 

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल खोलकर कर सकते हैं बंपर कमाई, जानिए क्या है तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EPFO - फोटो : istock
इस स्कीम में रजिस्टर करने के लिए आपको अलग से आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं होती है। पीएफ खाताधारक अपने आप ही इस स्कीम में रजिस्टर हो जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें