फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल खोलकर कर सकते हैं बंपर कमाई, जानिए क्या है तरीका

Sun, 15 Oct 2023 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Open Food Stall In Railway Station - फोटो : Istock
How To Open Food Stall In Railway Station: रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा देशभर में भारतीय रेलवे के जगह-जगह पर कई स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर कई तरह के फूड स्टॉल होते हैं, ताकि सफर करने वाले यात्रियों को खाने-पीने का सामान मिल सके। वहीं क्या आपको पता है भारतीय रेलवे आपको कमाई का एक बेहतरीन मौका दे रहा है। इसमें रेलवे पैंट्री कार के जरिए लोगों को कमाई का अवसर प्रदान कर रहा है। अगर आप भी इसका लाभ लेकर रेलवे के माध्यम से कमाई करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि भारतीय रेलवे पर फूड स्टॉल या बुक स्टॉल लगाने का ऑर्डर आखिर कैसे मिलता है और इसमें खर्च कितना आता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Open Food Stall In Railway Station - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे स्टेशन पर स्टॉल खोलने के लिए टेंडर जारी करता है। इस टेंडर के माध्यम से आवेदन करके आप लाइसेंस ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Open Food Stall In Railway Station - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग स्टॉल को खोलने के लिए लागत भी अलग-अलग आती है। बुक स्टॉल, फूड स्टॉल और चाय-काफी का स्टॉल अगर आप लगाते हैं। 

4 of 5
How To Open Food Stall In Railway Station - फोटो : Istock
ऐसे में आपका करीब 40 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा। अगर आप रेलवे स्टेशन पर स्टॉल खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट और फोटो का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Open Food Stall In Railway Station - फोटो : istock
इसके बाद आपको आईआरसीटीसी और इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर टेंडर लेने के लिए टेंडर सेक्शन में जाना है। यहां आपको संबंधित रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल की उपलब्धा के बारे में पता चल जाएगा। वेबसाइट पर आपको किराया और फूड स्टॉल को लेकर बाकी जानकारी भी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें