PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त के मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार था। किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी, 2024 को ट्रांसफर करने जा रही है। पीएम किसान पोर्टल पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी करने को लेकर एलान कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार गलत ढंग से इस योजना का लाभ उठा रहे किसानों के प्रति काफी सख्त है।