फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की बात: व्हाट्सएप पर ऐसे करें कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड, जानें क्या है प्रोसेस

Sun, 01 May 2022 10:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to download covid vaccination certificate on WhatsApp - फोटो : Amar Ujala
How to download covid vaccination certificate on WhatsApp: कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए देश भर में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव को चलाया जा रहा है। देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुका है। वहीं दूसरी तरफ दोबारा कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई जगहों पर एंट्री लेने के लिए हमें कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को दिखाना होता है। कई मर्तबा इस सर्टिफिकेट की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आप अपने कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को कोविन वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड 19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को आरोग्य सेतु एप से भी डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि आप कोविड 19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को व्हाट्सएप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से व्हाट्सएप के जरिए अपने कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to download covid vaccination certificate on WhatsApp - फोटो : istock
MyGov Corona Helpdesk Chatbot की मदद से व्हाट्सएप पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड किया जा सकता है। इस फीचर की मदद से आपको कोरोना वायरस से जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिलती है। इसे काफी पहले लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
How to download covid vaccination certificate on WhatsApp - फोटो : istock
व्हाट्सएप पर कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको +91 9013151515 नंबर अपने फोन में सेव करना होगा। नंबर को सेव करने के बाद आपको Hi का मैसेज भेजना है। इसके बाद Cowin Services के विकल्प का चयन करें।

4 of 5
How to download covid vaccination certificate on WhatsApp - फोटो : istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज शो होगा। इस मैसेज में एक लिस्ट होगी, जिसमें नंबर 2 पर वैक्सीनेशन लिखा होगा। आपको 2 नंबर लिखकर मैसेज भेजना है। इसके बाद एक और मैसेज आएगा। यहां दोबारा आपको कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए 2 नंबर लिखकर मैसेज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to download covid vaccination certificate on WhatsApp - फोटो : iStock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी मैसेज बॉक्स में लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए 1 नंबर लिखकर मैसेज करना है।  इसे करने के बाद आपके व्हाट्सएप अकाउंट पर कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आ जाएगा। आप उसे आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें