अगर आप किसी सरकार या गैर-सरकारी काम के लिए जाते हैं, तो इसमें आपको कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते हैं। जैसे- आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ आदि। ठीक ऐसे ही आपका पैन कार्ड भी आपके लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। वैसे तो इसका काम कई तरीकों जैसे- बैंक खाता खुलवाने, लोन लेने में, क्रेडिट कार्ड बनवाने में, पीएफ खाते के लिए आदि जगहों पर पड़ता है। वहीं, इसका काम वित्तीय लेन देन के लिए भी होता है। जैसे- 50 हजार से ज्यादा के लेन देन के लिए, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आदि। लेकिन कई मर्तबा लोगों के साथ दिक्कत ये हो जाती है कि उनका पैन कार्ड कहीं गुम या फिर चोरी तक हो जाता है। ऐसे में लोग बड़े परेशान हो जाते हैं कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर ले? अब वो कैसे पैन कार्ड बनवाएंगे? आदि। लेकिन आपको ऐसी स्थिति में घबराना नहीं है, क्योंकि पैन कार्ड गुम होने की स्थिति में मिनटों के अंदर अपना ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये पूरी तरह वैध है। तो चलिए आपको इसे डाउनलोड करने के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...