Mundan Sanskar 2023 Dates: हिंदू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। इनमें गर्भाधान संस्कार, नामकरण संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह संस्कार और अन्त्येष्टि संस्कार आदि प्रमुख है। शिशु के जन्म के बाद नामकरण संस्कार के उपरांत मुंडन संस्कार किया जाता है। इस संस्कार को वपन क्रिया संस्कार, मुंडन संस्कार और चूड़ाकर्म संस्कार भी कहते हैं। मुंडन संस्कार में बच्चे के पहले वर्ष के अंत में या तीसरे, पांचवें, सातवें वर्ष के पूर्ण होने पर बाल उतारे जाते हैं। पंचांग के अनुसार मुंडन संस्कार में अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, पुनर्वसु, चित्रा, स्वाति, ज्येष्ठ, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र शुभ माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन नक्षत्र में मुंडन संस्कार कराना शुभ माना जाता है। यदि तिथि की बात करें तो द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथि मुंडन संस्कार के लिए शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं साल 2023 में किन तिथियों में मुंडन के शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट यहां।