महाशिवरात्रि 2021
- फोटो : Social media
मनचाहे जीवन साथी के लिए
महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर में जाएं। भगवान शिव, माता पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करें। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं लाल चूड़ियां, लाल चुनरी, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती से प्रार्थना करें। इसके बाद रामचरितमानस में वर्णित शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग अवश्य पढ़ें। विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मनाचाहे जीवन साथी की प्राप्ति के लिए यह पाठ बहुत ही शुभफलदायक माना गया है।