महाशिवरात्रि 2021
मनोकामना पूर्ति के लिए
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मनाने के लिए बहुत शुभ रहता है। इस दिन उनकी प्रिय वस्तुएं भांग, धूतरा, बिल्वपत्र,आक का पुष्प और चंदन जरूर अर्पित करनी चाहिए। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। यदि हो सके तो चांदी के लोटे से नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए, भगवान शिव का जल का अभिषेक करें। इसके अलावा इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें।
''ॐ पार्वतीपतये नमः''