फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Transit 2022: नए साल 2022 में इन चार राशि पर रहेगी गुरु की विशेष कृपा, आर्थिक लाभ होने के अच्छे संकेत

Wed, 15 Dec 2021 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Guru Transit 2022: नया वर्ष 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ज्योतिषशास्त्र में सभी 09 ग्रहों का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव जातकों के जीवन पर हमेशा पड़ता है। सभी 9 ग्रहों में गुरु ग्रह को सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है, ये देवताओं के गुरु माने गए हैं। गुरु ग्रह सभी ग्रह की अपेक्षा सबसे ज्यादा शुभ ग्रह प्रदान करते हैं। जातक की कुंडली में गुरु ग्रह का स्थान और राशि परिवर्तन करने पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब एक साल का समय लेते हैं। गुरु ग्रह मौजूदा समय में कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। साल 2022 में गुरु ग्रह 12 अप्रैल को अपनी स्वयं की राशि में आ जाएंगे। साल 2022 में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ तो कुछ के लिए बहुत ही शुभ साबित होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में किन 4 राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह शुभ रहेंगे।
 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 7
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- साल 2022 में कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कन्या राशि के जातकों को साल के मध्य में धन लाभ होगा। पुराने कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक में सुधार होगा। निवेश में जमकर फायदा मिलेगा खासतौर पर जमीन-जायदाद में अच्छा फायदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।  कन्या राशिफल 2022 
विज्ञापन

3 of 7
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: साल 2022 में गुरु का अपनी राशि मीन में परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके लिए गुरु का परिवर्तन काफी शानदार और अच्छा फल देने वाला रहेगा। धन कमाने के बहुत सारे मौके आएंगे। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए साल 2022 में एक नहीं कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ बहुत होगा जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा। वृश्चिक राशिफल 2022

4 of 7
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि: साल 2022 में गुरु का मीन राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। पिछले साल की चुनौतियां खत्म होगी और आर्थिक लाभ के सुनहरे कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन और मकान में निवेश करने से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारियों को काफी मुनाफा मिलने के योग है। धनु राशिफल 2022
 
विज्ञापन

5 of 7
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: साल 2022 में मनचाहा काम और तरक्की के योग बन रहे हैं। गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की होगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। धन की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की कोई बाधाएं नहीं होंगी। कुंभ राशिफल 2022
विज्ञापन

6 of 7
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह शिक्षा, मान-सम्मान, विवाह, भाग्य, आध्यात्म और संतान के कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति बलवान होते है उन्हें कई तरह लाभ प्राप्त होते रहते हैं। जीवन में धन संपदा, मान सम्मान, प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होती है। धनु और मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य प्राप्त है। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के होते हैं जबकि मकर राशि में नीच के होते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु का 2021 में राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में गुरु ग्रह 
 गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। ये 12 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे।

- साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे।
- जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे।
- 12 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
- साल के आखिर में यानी 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे। 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें