फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2021: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 14 Dec 2021 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): काम की अधिकता रहेगी लेकिन फिर भी अपने जीवनसाथी से मिलने का समय के लिए समय निकाल लेंगें। कॉलेज या ऑफिस में आपको कोई मिल सकता है, जो आपको पसंन्द करता है लेकिन सतर्क रहें ज्यादा विश्वास न करें। लव पार्टनर से विवाह के लिए घर से हरी झंडी शायद न मिले।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके विवाह भाव का स्वामी जीवन में नए प्रपोजल ला सकता है। यह कार्य और प्रेम दोनों प्रकार के हो सकते हैं। सोच-समझकर चलें आगे जाकर संबंध टूट सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  वैवाहिक जीवन में बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ, साथ ही व्यवसाय में तरक्की हो सकती है, जो आपके परिवार में खुशियां लाएंगी। लव रिलेशन विवाह में बदल सकता है। भाई से अगर आपका किसी वजह से झगड़ा हो गया था, तो आज उसके भी खत्म होने की सम्भावना है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमान्टिक लाइफ काफी उत्साहजनक है। लेकिन लव मैरिज को इच्छुक लव बर्डस के लिए दिन राशाजनक रहेगा। कुछ नया कहने या करने को मन कर सकता है। लेकिन आप शर्म या असहजता की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। बच्चों का परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आएगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): घर परिवार से तो विवाह के लिए हरा सिग्नल मिल जाएगा परन्तु हो सकता है लव पार्टनर आखिरी समय पर मुकर जाए। रोमांटिक लाइफ में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेमियों की मन की इच्छा पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज मूवी देखने और मस्ती करने का दिन है। रिश्तों में सकारात्मकता दिखेगी। अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन धन लाभ हो सकता है। अपने मित्र पर ज्यादा खर्च करेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आज ईगो के कारण पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। बात को बढ़ावा मत दीजिएगा नहीं तो ब्रेकअप हो सकता है। पार्टनर के साथ प्यार में सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का सपोर्ट आपको पूरा मिलेगा। बहन के साथ अनबन हो सकती है। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दिन की शुरुआत में सहकर्मियों की वजह से आपको परेशानी आ सकती है, लेकिन प्यार के रिलेशन आज मजबूत होंगे। आप अपने प्रेमी को मैसेज कर शाम का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपके मित्र या प्रेमी आपके कार्यक्रम को लेकर उत्साहित होंगें। ज्यादा समय नेट चैटिंग पर गुजरेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप स्मार्ट हैं लेकिन कभी-कभी कोई ऐसी बात कर देते हैं जो लोगों को चुभ जाती है। गुस्से को नियंत्रण में रखें और शांत होकर मौजूदा स्थिति पर विचार करें। प्रेमी की तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों को नए स्कूल में दाखिला मिल सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ शापिंग पर जा सकते हैं। उनके लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट होगा। पति-पत्नी बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope):  लव रिलेशन में आज कटुता रहेगी प्यार एवं आनंद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। मन की बात मन में ही रह जाएगी। अपने घरेलू रिश्तों को सहेज कर रखें क्योंकि यही आगे चल कर आपके लिए मददगार साबित होंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने ही विरोध में खड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें