ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी
- फोटो : अमर उजाला
गुरमीत बेदी ने बताया कि भले ही सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल लागू नहीं होगा लेकिन विभिन्न राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। इस दिन राहु वृष राशि में, मंगल तुला राशि में, शुक्र धनु राशि में, शनि अपनी मकर राशि में और देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर कर रहे होंगे जबकि वृश्चिक राशि में केतु, चंद्रमा, बुध और सूर्य ये चार ग्रह एक साथ होंगे। इस दौरान दो ग्रह अस्त रहेंगे और दो ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इस दिन बुध और सूर्य से बुधादित्य योग भी बनेगा। लेकिन केतु और चंद्रमा से ग्रहण भी योग भी बनने जा रहा है।