फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Agriculture College: कृषि कॉलेज की जमीन मामले पर शिवराज सरकार बैकफुट पर, सीएम ने कहा- नहीं लेंगे जमीन

Tue, 13 Sep 2022 12:02 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रविवार को मुख्यमंत्री इंदौर में थे। सीएम शिवराज ने कृषि कॉसेज की जमीन का उपयोग नहीं बदले जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज ने कॉलेज की जमीन को नहीं लेने का आश्वासन दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर कृषि कॉलेज की जमीन को बचाने के लिए चल रहा छात्रों का आंदोलन सफल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में निर्देश दिए हैं कि इस जमीन का उपयोग यथावत रखा जाएगा। जमीन को किसी और काम के लिए अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। बता दें कि छात्र जमीन बचाने के लिए 55 दिन से आंदोलन कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार इंदौर के कृषि महाविद्यालय की जमीन को लेकर बहुत दिनों से हंगामा चल रहा था। दरअसल कहा जा रहा था कि यहां की जमीन को स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के लिए लेने की कवायद की जा रही थी। कॉलेज को कहीं और शिफ्ट किया जाने का प्लान बनाया जा रहा था। इसके विरोध में छात्रों ने 55 दिन तक लगातार अलग-अलग तरीके से विरोध जताया था। कई संगठनों का भी उन्हें साथ भी मिला। रविवार को मुख्यमंत्री इंदौर में थे। तब एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर इस मामले में चर्चा की थी। इसके बाद सीएम शिवराज ने जमीन का उपयोग नहीं बदले जाने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

2 of 3
इंदौर के कृषि महाविद्यालय की बेशकीमती जमीन को लेकर आंदोलन किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने इसके बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंन लिखा कि आज इंदौर में एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने अपने ज्ञापन में आग्रह किया कि इंदौर के कृषि महाविद्यालय की जमीन का उपयोग यथावत रखा जाए। अन्य कोई प्रयोजन के लिए न दिया जाए। मैंने उनके आग्रह को स्वीकार कर तत्काल निर्देश दिया है कि कृषि महाविद्यालय की जमीन को यथावत रखा जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कॉलेज की जमीन बचाने के लिए छात्रों ने 55 दिन तक आंदोलन किया था। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मामले को अमर उजाला डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। समय-समय पर खबरें प्रकाशित कर छात्रों की बात जिम्मेदारों तक पहुंचाने का प्रयास किया था। बता दें कि शहर के बीचों बीच स्थित करोड़ों की जमीन को स्मार्ट सिटी के लिए बहुमंजिला इमारत और सिटी फॉरेस्ट बनाने की प्लानिंग के तहत अधिग्रहण करने की योजना थी। प्रशासन को इसकी जानकारी जुटाने के आदेश भी दे दिए गए थे। कॉलेज प्रशासन से जमीन उपयोग की जानकारी ले ली गई थी। 

इंदौर कृषि महाविद्यालय को लेकर प्रकाशित खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें