फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: सोते-सोते भी कम कर सकते हैं वजन, ये तरीके हो सकते हैं बेहद कारगर

Sat, 06 Nov 2021 07:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोकर घटाएं वजन - फोटो : Pixabay
मौजूदा समय में तेजी से बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो वजन बढ़ने के कारण शरीर में कई गंभीर रोगों का खतरा भी बढ़ने लगता है। डायबिटीज, हृदय रोगों के साथ-साथ कई प्रकार की मानसिक बीमारियों के लिए भी विशेषज्ञ बढ़े हुए वजन को एक कारक के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित रखने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। पर वजन कम करना इतना आसान है क्या? जवाब है हां, सोते-सोते भी वजन को आसानी से कम किया जा सकता है, बस इसके तरीके मालूम होने चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नींद और वजन के आपसी संबंधों के बारे में कई अध्ययनों में पता चलता है। रात को नींद पूरी न होने के कारण न सिर्फ आप चिड़चिड़े हो जाते हैं, साथ ही इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। यदि सोने से पहले कुछ उपायों को प्रयोग में लाया जाए तो वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अधिक वजन की समस्या - फोटो : Pixabay
नींद और वजन का संबंध
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करना सबके लिए आवश्यक है, इसमें कमी के कारण शरीर में तनाव हार्मोन कार्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। कार्टिसोल के बढ़ने के कारण आंत में मौजूद माइक्रोब्स पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म की गति धीमी हो जाती है। इसके अलावा नींद की कमी के कारण भूख वाले हार्मोन भी प्रभावित हो सकते हैं जिससे जंक फूड खाने की अधिक इच्छा होती है। यह सीधे तौर पर वजन बढ़ाने और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। 

आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर वजन कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ग्रीन टी के फायदे - फोटो : iStock
ग्रीन-टी पिएं
साल 2016 में अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ग्रीन टी में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से आप रात भर में 3.5 प्रतिशत अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ग्रीन-टी में पाए जाने वाले कैटेचिन यौगिक ब्राउन फैट को बढ़ाते हैं, जोकि वजन को कम करने में सहायक माना जाता है।

4 of 5
फास्ट रखने के लाभ - फोटो : Pixbay
इंटरमिटेंट फास्टिंग करें
जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन के डॉक्टरों के मुताबिक इंटरमिटेंट फास्टिंग करके भी वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें पुरुषों को 16 घंटे और महिलाओं को 14-15 घंटे का उपवास करना होता है। इस उपाय को प्रयोग में लाकर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोटीन शेक - फोटो : PIXABAY
कैसिइन प्रोटीन शेक पिएं
वैज्ञानिकों के अनुसार, कैसिइन धीमी गति से पचने वाला डेयरी प्रोटीन है जिसे लोग सप्लीमेंट के रूप में सेवन करते हैं। यह अमीनो एसिड को धीरे-धीरे छोड़ता है, इसलिए लोग अक्सर इसे सोने से पहले ठीक सेवन करते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि यह वजन को कम करने के साथ मांसपेशियों की वृद्धि को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस और कोपेनहेगन विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें