दुनिया के तमाम देशों में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हालिया रिपोर्टस के मुताबिक यूरोपीय देशों में पिछले महीने कोरोना के मामलों में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। रूस जैसे देशों में हालात एक बार फिर से गंभीर होते दिख रहे हैं, यहां पिछले कुछ दिनों से रोजाना 35 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, हालांकि एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के हालिया बयान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
डॉ गुलेरिया कहते हैं, दीपावली के बाद राजधानी दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के कारण कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ हृदय और फेफड़ों के गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही यह कोविड-19 के गंभीर मामलों का भी कारण बन सकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।