Sarkari Naukri 2026: सितंबर में 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर उम्मीदवारों के लिए डाक विभाग, बैंक, रेलवे, एसएससी, एनआईसी और यूपीएससी में अवसर हैं। यहां सितंबर की टॉप-10 भर्तियों की जानकारी दी गई है, इनमें सरकारी नौकरी की 44,637 वैकेंसी हैं।
विज्ञापन
1 of 12
September 2026 Sarkari Naukari
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Top 10 Govt Jobs September 2026: सितंबर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कई बड़े अवसर खुले हैं। डाक विभाग की 10वीं पास भर्ती से लेकर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और भू-विज्ञान क्षेत्र की नौकरियों तक आवेदन का मौका है। इन 10 भर्तियों को मिलाकर 44,637 पद हैं। हालांकि, सभी भर्तियों की योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग-अलग है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित अधिसूचना देखना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 12
India Post GDS Recruitment 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
1. India Post GDS Recruitment 202
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पद शामिल हैं। यह भर्ती खास तौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। पंजीकरण 31 अगस्त से शुरू हो चुका है, जबकि ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और इस भर्ती में पिछली अनुसूची का पंजीकरण नंबर मान्य नहीं होगा। अधिक पढ़ें...
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का मौका है। आईबीपीएस की आरआरबी-XV प्रक्रिया में ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) और ऑफिसर स्केल-I, II व III के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है। ऑफिसर संवर्ग में उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
आईबीपीएस
भर्ती
आरआरबी-XV
पद
ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, II, III
कुल पद
13,000+
आवेदन शुरू
1 सितंबर 2026
अंतिम तिथि
21 सितंबर 2026
आवेदन माध्यम
ऑनलाइन
चयन
पद के अनुसार प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार
4 of 12
SSC JE 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
3. SSC JE Recruitment 2026
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े पद हैं। आवेदन 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 22 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है। संबंधित विषय में बीई/बीटेक या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन पेपर-1 और पेपर-2 के आधार पर होगा। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
कर्मचारी चयन आयोग
पद
जूनियर इंजीनियर
कुल पद
1,748
योग्यता
संबंधित इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या 3 वर्षीय डिप्लोमा
आवेदन शुरू
2 सितंबर 2026
अंतिम तिथि
22 सितंबर 2026
पेपर-1
अक्तूबर/नवंबर 2026
पेपर-2
दिसंबर 2026
वेतन स्तर
लेवल-6, ₹35,400–₹1,12,400
विज्ञापन
5 of 12
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
4. RRB JE Recruitment 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर समेत संबंधित पदों की भर्ती में संशोधन करते हुए कुल रिक्तियां बढ़ाकर 4,029 कर दी हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के जरिए होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
रेलवे भर्ती बोर्ड
प्रमुख पद
जूनियर इंजीनियर समेत संबंधित पद
कुल रिक्तियां
4,029
योग्यता
संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीई/बीटेक
आवेदन शुरू
14 अगस्त 2026
अंतिम तिथि
13 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
15 सितंबर 2026
चयन
सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल
विज्ञापन
6 of 12
NIC Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
5. NIC Recruitment 2026
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) ने साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के 376 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। ये ग्रुप-बी एस एंड टी गैर-राजपत्रित पद हैं। सबसे ज्यादा 300 पद कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी के हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के 26 और डेटा साइंस एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के 50 पद हैं। आवेदन 30 सितंबर 2026 तक होंगे और संबंधित योग्यता के साथ वैध GATE स्कोर जरूरी है। अधिक पढ़ें...
जरूरी जानकारी
विवरण
भर्ती संस्था
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र
पद
साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए
कुल पद
376
कंप्यूटर विज्ञान/आईटी
300
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार
26
डेटा साइंस/एआई
50
आवेदन
1–30 सितंबर 2026
चयन
वैध GATE स्कोर के आधार पर
अधिकतम वेतन
₹1,12,400 तक
विज्ञापन
7 of 12
BOB SO Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
6. BOB SO Recruitment 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1,100 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के 1,000 और क्रेडिट एनालिस्ट के 100 पद हैं। आवेदन 4 सितंबर से शुरू हो गए हैं और 24 सितंबर 2026 तक चलेंगे। पद के अनुसार स्नातक, सीए और संबंधित क्षेत्र की शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव मांगा गया है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव का वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 और क्रेडिट एनालिस्ट का ₹64,820 से ₹93,960 है। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
बैंक ऑफ बड़ौदा
पद
वेल्थ एग्जीक्यूटिव, क्रेडिट एनालिस्ट
कुल पद
1,100
वेल्थ एग्जीक्यूटिव
1,000
क्रेडिट एनालिस्ट
100
आवेदन
4–24 सितंबर 2026
योग्यता
पद के अनुसार स्नातक/सीए व संबंधित अनुभव
वेतन
₹48,480–₹93,960 तक
8 of 12
SBI SCO Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
7. SBI SCO Recruitment 2026
भारतीय स्टेट बैंक ने विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी के 283 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वीपी वेल्थ और एवीपी वेल्थ जैसे पद हैं। खास बात यह है कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की छंटनी के बाद साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन 4 से 25 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
भारतीय स्टेट बैंक
पद
विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी
कुल पद
283
प्रमुख पद
जोनल हेड, रीजनल हेड, वीपी वेल्थ आदि
आवेदन
4–25 सितंबर 2026
लिखित परीक्षा
नहीं
चयन
छंटनी, अनुभव और साक्षात्कार
अधिकतम वार्षिक सीटीसी
₹97 लाख तक
9 of 12
UPSSSC
- फोटो : amar ujala
8. UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 11 और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पद है। आवेदन 7 सितंबर से शुरू होंगे और 28 सितंबर 2026 तक चलेंगे। उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या ओ-लेवल प्रमाणपत्र और संबंधित अनुभव होना चाहिए। साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का वैध स्कोरकार्ड जरूरी है। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
यूपीएसएसएससी
पद
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर
कुल पद
12
आवेदन शुरू
7 सितंबर 2026
अंतिम तिथि
28 सितंबर 2026
योग्यता
स्नातक + कंप्यूटर योग्यता + संबंधित अनुभव
अतिरिक्त शर्त
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025
आयु सीमा
21–40 वर्ष
वेतन
₹19,900–₹81,100
10 of 12
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027
- फोटो : AI Generated
9. UPSC Combined Geo-Scientist 2027
संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए 127 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसके तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और केंद्रीय भूजल बोर्ड में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ और वैज्ञानिक ‘बी’ जैसे पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है। प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को प्रस्तावित है। अधिक पढ़ें...
श्रेणी
विवरण
भर्ती संस्था
संघ लोक सेवा आयोग
परीक्षा
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027
कुल पद
127
प्रमुख पद
भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ, वैज्ञानिक ‘बी’
अंतिम तिथि
22 सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा
10 जनवरी 2027
मुख्य परीक्षा
19–20 जून 2027
आवेदन माध्यम
ऑनलाइन
11 of 12
Bank of India Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
10. BOI Recruitment 2026
बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों के 205 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती स्केल-I से स्केल-IV तक के पदों के लिए है। इनमें तकनीकी, सूचना सुरक्षा, कानून, अग्निशमन और सुरक्षा से जुड़े पद शामिल हैं। आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे और 25 सितंबर 2026 तक चलेंगे। पद के अनुसार बीई/बीटेक, एमटेक, एमसीए, एमएससी या संबंधित स्नातक डिग्री और अनुभव मांगा गया है। चयन पद के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा और/या साक्षात्कार के जरिए किया जा सकता है। अधिक पढ़ें...
सभी भर्तियों में आवेदन की समय-सीमा अलग-अलग है। हर भर्ती की पात्रता अलग-अलग है। इसलिए उम्मीदवार केवल पदों की संख्या देखकर आवेदन न करें, बल्कि अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु और अनुभव के अनुसार सही भर्ती चुनें और अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करें।