आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के तमाम मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का हुजूम टूट पड़ा है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर हो या फिर काशी का विश्वनाथ मंदिर भक्त उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, भारत में राजनीति, उद्योग-अर्थव्यवस्था, शिक्षा, नौकरशाही और सेना जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। शुक्रवार को वे काजीरंगा में रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
महाशिवरात्रि 2024
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि आज, उज्जैन में दूल्हे की तरह सजे तीनों लोकों के स्वामी
आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के तमाम मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का हुजूम टूट पड़ा है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर हो या फिर काशी का विश्वनाथ मंदिर भक्त उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। महाकाल को दूल्हे की भांति ही सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
विश्व महिला दिवस 2023
- फोटो : amar ujala
सशक्त हुईं महिलाएं, देश की बढ़ी ताकत
भारत में राजनीति, उद्योग-अर्थव्यवस्था, शिक्षा, नौकरशाही और सेना जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। खुद महिलाओं ने भी इन क्षेत्रों में खुद को शून्य से आगे बढ़ाते हुए स्थापित किया है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री का दो दिवसीय असम दौरा आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। शुक्रवार को वे काजीरंगा में रात्रि विश्राम करेंगे और अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जोरहाट के होलोंगा पथार के लाहदैगड़ में वीर लाचित बरफूकन की 125 फुट की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
कांग्रेस सीईसी की बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सीईसी ने 40 नामों पर लगाई मुहर
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने भी 40 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। उम्मीदवारों में एक नाम राहुल गांधी का भी है, जो केरल के वायनाड सीट से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : amar ujala
भाजपा ने तय किए 150 और नाम, 10 मार्च को दूसरी सूची संभव
लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक रविवार को होगी। पार्टी दूसरी सूची में कम से कम 150 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। पिछले दो दिनों के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। सीईसी बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के कोर ग्रुप की बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : social media
भारतीय वायुसेना की चार इकाइयां प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड और कलर्स से होंगी सम्मानित
भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार वायुसेना की चार इकाइयों को प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड और कलर्स से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चार भारतीय वायु सेना इकाइयों को मानक और रंग प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि मुर्मू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में वायुसेना स्टेशन हिंडन का दौरा करेंगी। यहां वह 45 स्क्वाड्रन और 221 स्क्वाड्रन को राष्ट्रपकि मानक और 11 बेस रिपेयर डिपो और 509 सिग्नल यूनिट को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी। बता दें, राष्ट्रपति मानक और रंग किसी सशस्त्र बल की इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
चंद्रबाबू नायडू
पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा और टीडीपी के बीच गठबंधन की संभावना पर चर्चा की। अभिनेता और जन सेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने भी देर रात अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा में छात्र ने परिवार के लोगों पर चाकू से किया हमला
कनाडा की राजधानी ओटावा में चाकूबाजी की घटना में छह लोग मारे गए। ओटावा पुलिस ने श्रीलंका के 19 वर्षीय छात्र को अपने साथ रहने वाले छह लोगों की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतकों में श्रीलंकाई परिवार के चार बच्चे भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
इंदौर में कोरोना के नए वेरिएंट का पहला मामला
- फोटो : amar ujala digital
दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 54 नए मरीज मिले
दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को 54 नए मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। यह बुधवार के मुकाबले छह ज्यादा है। वहीं, बृहस्पतिवार को 48 मरीजों को छुट्टी दी गई। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर नागरिक को सरकार के फैसले की आलोचना का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश के हर नागरिक को सरकार के फैसले की आलोचना का अधिकार है। शीर्ष कोर्ट ने अनुच्छेद 370 खत्म करने की आलोचना करने वाले व्हाट्सएप पोस्ट के मामले में एक प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने का आदेश देते हुए यह टिप्पणी की। प्रोफेसर जावेद अहमद हजाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (सांप्रदायिक द्वेष को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से इस बारे में राहत नहीं मिली थी। पढ़ें पूरी खबर