फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दो दिन यूपी की सात सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे पीएम मोदी, वायु सेना को मिला दूसरा C-295 सैन्य विमान

Sat, 04 May 2024 07:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल उत्तर प्रदेश की सात सीट पर चुनाव प्रचार तेज करेंगे। वहीं,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे पर आज शिमला पहुंचेंगी। उधर, नेपाल सरकार ने 100 रुपये के एक नए नोट की छपाई का एलान किया। जिसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी के इलाकों को देश के विवादित मानचित्र में दिखाया जाएगा।वहीं, एयर इंडिया ने घोषणा की कि वह 16 मई से दिल्ली और तेल अवीव के बीच उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव: आज और कल यूपी की सात सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे पीएम मोदी 
तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का प्रचार कर माहौल गरमाएंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री 2 दिनों तक लगातार यूपी में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार में कानपुर और अकबर पुर लोकसभा सीट पर चुनाव करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बारिश-आंधी के आसार, खराब श्रेणी में पहुंची राजधानी की हवा
राजधानी में आज बूंदाबांदी व धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, शुक्रवार को लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई
कनाडा पुलिस का दावा- निज्जर हत्या मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
कनाडा की पुलिस ने पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कथित हिट स्क्वॉड के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने इन लोगों को निज्जर की हत्या का काम सौंपा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे पर आज शिमला पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगी। शनिवार सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने अधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट जाएंगी। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
रोहित वेमुला मौत मामले में तेलंगाना में क्लोजर रिपोर्ट - फोटो : एएनआई
पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देगा रोहित वेमुला का परिवार
हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे रोहित वेमुला का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। उनके परिवार एक सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि वे 2016 के रोहित की आत्महत्या के मामले में तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को कानूनी रूप से चुनौती देंगे। उनके भाई राजा वेमुला ने दावा किया कि जिला कलेक्टर ने परिवार के अनुसूचित जाति के होने के बारे में फैसला नहीं लिया। इस पर पुलिस ने कहा कि वह आगे की जांच करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : एएनआई
ओवैसी बोले- दलित-मुस्लिम और पिछड़ा सबका आरक्षण खत्म करेगी भाजपा
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा सीट से चार बार के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा की घेरेबंदी के बाद चिलचिलाती धूप में गली-गली पैदल प्रचार कर रहे हैं। रास्ते में कोई शाल पहना रहा है, कोई फूल-माला। वह लोगों से खैरियत पूछते वक्त वोट डालने और जीत की दुआ करने की अपील तो करते ही हैं, चुनिंदा लोगों को शाम की मजलिस में आने का न्योता भी देते हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Delhi-NCR Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला
Delhi Bomb Threat : 20 मिनट के लिए बनाई थी बम का मेल भेजने वाली आईडी
दिल्ली-एनसीआर के करीब 223 स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजने वाली मेल आईडी को कुछ समय के लिए बनाया गया था। बताया जा रहा है कि मेल आईडी को करीब 20 से 30 मिनट के लिए बनाया गया था। स्कूलों में बम होने के धमकी भरे मेल भेजने के बाद इस आईडी को डिलीट कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
पूर्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्परोव ने किया राहुल गांधी को ट्रोल
रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर आमतौर पर भाजपा समर्थकों की ओर से ट्रोल किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को शतरंज के पूर्व चैंपियन गैरी कास्परोव ने भी उन्हें मजाक-मजाक में ट्रोल कर दिया। कास्परोव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, परंपरावादी कहते हैं कि शीर्ष स्तर के लिए चुनौती पेश करने से पहले आपको पहले रायबरेली से जीतना होगा। शीर्ष स्तर से कास्परोव का परोक्ष इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
Air India: 16 मई से तेल अवीव के लिए फिर से बहाल होंगी उड़ानें
एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 16 मई से दिल्ली और तेल अवीव के बीच उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेगी। एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इस्राइल से आने और जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सी-295 - फोटो : एएनआई
भारतीय वायुसेना को मिला दूसरा C-295 सैन्य विमान
भारतीय वायुसेना को दूसरा C-295 सैन्य विमान सौंपा गया है। पहला विमान पिछले साल सितंबर माह में दिया गया था। एयरबस डिफेंस ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें