फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केरल में स्त्री शक्ति समागम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; ईडी के सामने आज पेश हो सकते हैं केजरीवाल

Wed, 03 Jan 2024 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: केरल में स्त्री शक्ति समागम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; ईडी के सामने आज पेश हो सकते हैं केजरीवाल

विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। तमिलनाडु की यात्रा के बाद पीएम मोदी बुधवार को केरल जाएंगे।  इस दौरान पीएम विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन समन भेज चुका है। तीसरे समन में केजरीवाल को तीन जनवरी यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा, स्टॉक मूल्य में हेराफेरी के आरोपों से जुड़े अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

केरल में महिलाओं की सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। तमिलनाडु की यात्रा के बाद पीएम मोदी बुधवार को केरल जाएंगे। केरल कांग्रेस प्रमुख के सुरेंद्रन यात्रा के बारे में बताया कि पीएम मोदी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी के साथ वे भाजपा-एनडीए के एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

ईडी के तीसरे समन पर सीएम केजरीवाल को आज होना है पेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन समन भेज चुका है। तीसरे समन में केजरीवाल को तीन जनवरी यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पहले दो बार की तरह इस बार भी केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे। इस बीच मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल के पेश होने को लेकर पूछे गए सवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आप ने कहा है कि वह कानून के हिसाब से काम करेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर सुनवाई बंद की - फोटो : सोशल मीडिया

अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला आज
स्टॉक मूल्य में हेराफेरी के आरोपों से जुड़े अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा। याचिका में अदाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ अमेरिका स्थित फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए आरोपों की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
हमास के वरिष्ठ अधिकारी आरौरी की मौत। - फोटो : Social Media

बेरूत में विस्फोट, हमास के उप प्रमुख समेत चार आतंकियों की मौत
इस्राइल और हमास के खिलाफ युद्ध जारी है। इस बीच बेरूत में एक विस्फोट हुआ, जिसमें फलस्तीनी आतंकावादी समूह हमास का उप-प्रमुख मारा गया। हमास और हिजबुल्लाह के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। हमास के उप-प्रमुख के साथ-साथ अन्य आतंकियों की भी मौत हुई है। हिजबुल्लाह का आरोप है कि यह एक ड्रोन हमला था। हमले के पीछे कथित तौर पर इस्राइल का हाथ हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को लिखा पत्र
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अंतिम समन जारी होने के बाद सोरेन ने जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पत्र में सोरेन ने ईडी पर कई आरोप लगाए हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि मुझे जारी किया गया समन पूरी तरह से अवैध है। मैं पहले ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा दे चुका है। ईडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मामले का मीडिया ट्रायल कराना गलत है। ईडी झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक हो या नहीं ...फैसला आज
ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए या नहीं, इस पर बुधवार को जिला जज की अदालत फैसला करेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफों में ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट की मांग हिंदू के साथ ही मुस्लिम पक्ष ने भी की है। हिंदू पक्ष ने रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया था। मुस्लिम पक्ष ने पहले आपत्ति जताई थी, फिर ईमेल आईडी देकर रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण ठंड। - फोटो : संवाद

भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में कई राज्य
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पंजाब, हरियाणा से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला

राम राज्य के आदर्श के साथ छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रहेगा ड्राई डे
छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा। 22 जनवरी को अयोध्या मे राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक चले सुशासन सप्ताह के अंतिम दिन सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
संगीत सोम - फोटो : amar ujala

पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ चार्जशीट पर सुनवाई आज
विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ दर्ज मुकदमे में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में लूट, चुनाव को प्रभावित करने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराएं लगाई गईं। बुधवार यानी आज इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

वजूखाना की सफाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन
वाराणसी स्थिति ज्ञानवापी के वजूखाना की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हिंदू याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है। वकील विष्णु शंकर जैन के माध्यम से दायर आवेदन में कहा गया है कि पानी की टंकी में 12 से 25 दिसंबर 2023 के बीच मछलियां मर गईं, इस कारण टैंक से दुर्गंध आ रही है। चूंकि वहां मौजूद शिवलिंग हिंदुओं के लिए पवित्र है, इसे गंदगी और मृत जानवरों से दूर रखा जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें