फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 'मन की बात' का 106वां एपिसोड आज, इस्राइली पीएम बोले- बंधकों की रिहाई के लिए अपनाएंगे हर विकल्प

Sun, 29 Oct 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना ने बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने ही धमकियों के बारे में मेन पुलिस को आगाह किया था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर आकर देश को संबोधित किया। उनकी सरकार बंधकों की घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। वे बंदियों को घर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज करेंगे 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 106वां एपिसोड है। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अमेरिकी पुलिस - फोटो : PTI

गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना का बड़ा खुलासा
अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिकी सेना ने बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने ही धमकियों के बारे में मेन पुलिस को आगाह किया था। हमने बताया था कि राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देश को किया संबोधित
इस्राइल और हमास के बीच कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें 7500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, शनिवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर आकर देश को संबोधित किया। उनकी सरकार बंधकों की घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। वे बंदियों को घर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली अधिकारी बंधकों की घर वापसी के लिए हर विकल्प अपनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : पीटीआई

इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए हमास तैयार
इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच गाजा में संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना की भारी बमबारी और जमीनी कार्रवाई के हमास के कई ठिकाने पर तबाह हो गए हैं। इस बीच गाजा पट्टी में हमास के नेता याह्या सिनवार ने कहा है कि फलस्तीनी आतंकवादी समूह इस्राइल के साथ तत्काल बंदियों की अदला-बदली के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली जी 20 के लिए तैयार - फोटो : ट्विटर/@raghav_chadha

जी-20 का संदेश पूरे देश में फैलाने के लिए 14 दिवसीय रेल यात्रा शुरू
नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन के संदेश को प्रचारित करने के लिए 450 प्रतिभागियों के साथ 14 दिवसीय रेल यात्रा शनिवार को शहर से शुरू हुई। प्रतिभागियों में जी-20 देशों के 70 सदस्य शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल जी-20 स्टार्टअप के सहयोग से एक गैर सरकारी संगठन, जागृति सेवा संस्थान की ओर से की गई है। यह भारतीय स्टेट बैंक और सिडबी से समर्थित है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक - फोटो : सोशल मीडिया

मंत्री ज्योतिप्रिय ने भ्रष्टाचार का पैसा फिल्मों में लगाया
पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पूर्व निजी सहायक अमित डे को तलब किया। उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इस बीच, ईडी ने यह दावा भी किया है कि मल्लिक ने भ्रष्टाचार का पैसा फिल्मों में भी लगाया था। जांच एजेंसी मल्लिक और उनके परिवार के संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI

महुआ मोइत्रा ने पूछा सवाल
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। भाजपा लगातार टीएमसी और मोइत्रा पर हमलावर है। इस बीच शनिवार को टीएमसी नेता मोइत्रा ने ट्वीट कर भाजपा के खिलाफ निशाना साधा है। मोइत्रा का कहना है कि भाजपा ने उनके खिलाफ पैसों के बदले प्रश्नों का आरोप लगाया था, जो अब विफल हो गया क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं है। टीएमसी नेता ने आगे सवाल किया कि अडानी के एफपीआई को बंदरगाह और हवाईअड्डा खरीदने की मंजूरी कैसे मिल गई। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा का आरोप- सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही बघेल सरकार
छत्तीसगढ़ में विपक्षी भाजपा ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनावों में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। पार्टी ने इस संबंध में शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी को एक शिकायत भी दी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लश्कर-ए-तैयबा की धमकी, अलर्ट हुए रेलवे अफसर
दो दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर में स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट हो गया। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से भेजे गए पत्र में सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
UN Chief Antonio Guterres in Kathmandu - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस नेपाल के चार दिवसीय दौरे पर 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नेपाल की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार देर रात काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने गुटेरेस का स्वागत किया। 1 जनवरी, 2017 को पदभार ग्रहण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की यह पहली नेपाल यात्रा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें