बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हामून अब गंभीर चक्रवात में बदल गया है। यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और बुधवार दोपहर तक इसके बांग्लादेश में खेपुपाड़ा और चटगांव के बीच तट से टकराने की आशंका है। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में इस्राइल सेना ने 400 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। वहीं, कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। इस बीच कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख का कहना है कि आठ साल से सत्ता में होने के बाद भी जस्टिन ट्रूडो भारत के साथ रिश्ते नहीं बना पाए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
चक्रवात हिलेरी
- फोटो : Social Media
आज बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है चक्रवात हामून
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हामून अब गंभीर चक्रवात में बदल गया है। यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और बुधवार दोपहर तक इसके बांग्लादेश में खेपुपाड़ा और चटगांव के बीच तट से टकराने की आशंका है। ओडिशा और तमिलनाडु में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारत में इसका कोई बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि हामून उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था।...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Israel Hamas War
- फोटो : Social Media
इस्राइल ने गाजा में 400 जगहों पर की बमबारी
इस्राइली सेना ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में इस्राइल सेना ने 400 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की। इसमें हमास के तीन डिप्टी कमांडरों समेत सैकड़ों फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। गाजा में 24 घंटे में 704 लोगों की मौत हुई है। इस्राइल ने मस्जिदों में निर्मित हमास के कई कमांड सेंटर ध्वस्त कर दिए। एक सुरंग भी नष्ट कर दी, जिसके जरिये आतंकी समुद्र के रास्ते इस्राइल में घुसपैठ करते थे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
Pierre Poilievre/File Photo
- फोटो : Social Media
कनाडाई नेता प्रतिपक्ष बोले- भारत के साथ रिश्ते जरूरी
कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। इस बीच कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख का कहना है कि आठ साल से सत्ता में होने के बाद भी जस्टिन ट्रूडो भारत के साथ रिश्ते नहीं बना पाए। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं। अगर वे कनाडा के राष्ट्रपति बनेंगे तो भारत और कनाडा के बीच अच्छे रिश्ते बहाल करेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी अध्यक्ष और कनाडाई संसद के नेता प्रतिपक्ष पियरे पोइलिवरे मंगलवार को एक रेडियो शो में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि हमें भारत के साथ औपचारिक रिश्तों की आवश्यकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। एक-दूसरे के साथ हम असहमति जता सकते हैं लेकिन एक औपचारिक रिश्ता आवश्यक है।..पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया।
- फोटो : PTI
नजफगढ़ में स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज
नजफगढ़ में एम्स की सुविधाएं देने के लिए बुधवार से ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। अब तक यह केंद्र मातृ एवं शिशु केंद्र के तौर पर सेवाएं मिलने के साथ कुछ विभागों की ओपीडी चल रही हैं। एम्स के इस रेफरल अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे। अस्पताल का सीधा फायदा नजफगढ़ के आसपास के करीब 73 गांवों और घनी बसावट वाली काॅलोनियों में रहने वालों को मिलेगा। सुविधाएं नहीं होने से इनको राव तुला राम अस्पताल जाना पड़ता था। हालात गंभीर होने पर मरीजों को डीडीयू सहित दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
अरुण जेटली स्टेडियम
- फोटो : twitter
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड की भिड़ंत
दिल्ली गेट स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच विश्व कप का क्रिकेट मैच बुधवार को खेला जाएगा। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने स्टेडियम के पास के कुछ मार्गों को वाहन चालकों के लिए प्रतिबंधित किया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को मैच के दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिरो
- फोटो : social media
आइसलैंड में पुरुषों से कम वेतन और लैंगिक हिंसा के खिलाफ हड़ताल पर पीएम
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम वेतन मिलने और लिंग आधारित हिंसा खत्म करने के लिए आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर अन्य महिला कर्मियों के साथ खुद हड़ताल पर चली गईं। इस अनोखी हड़ताल से देशभर में स्कूल बंद हो गए, सार्वजनिक परिवहन में देरी हुई, अस्पतालों में कर्मियों की कमी हो गई। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए टीवी और रेडियो प्रसारणों में कमी की गई है। पीएम कैटरीन ने उम्मीद जताई कि उनके मंत्रिमंडल की अन्य महिलाएं भी ऐसा ही करेंगी। हड़ताल का आह्वान करने वाली आइसलैंड की ट्रेड यूनियनों ने महिलाओं से कहा कि वे घरेलू कामों समेत भुगतान और अवैतनिक दोनों तरह के काम न करें। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
अमर उजाला फाउंडेशन।
- फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा 29 अक्तूबर को और दूसरे चरण की पांच नवंबर को होगी। पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
श्रेवेपोर्ट में फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा के ओंटारियो शहर में गोलीबारी
कनाडा के उत्तरी ओंटारियो शहर में गोलीबारी की एक घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार रात यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि सभी दो घरों में मृत पाए गए हैं। फिलहाल, अपराध की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमें रात 10:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हेल्पलाइन 911 पर कॉल प्राप्त हुई और पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आदि कैलाश यात्रियों को ला रही जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी
धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वह बेहद खतरनाक चट्टानी खाई है। ऐसे में किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है। पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर घाटी में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा बदलाव नजर आया। 35 साल बाद दशहरे पर इंदिरा नगर के शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 500 लोग शामिल हुए। रास्ते में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। आखिर में शोभायात्रा शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम पहुंची, जहां रावण दहन किया गया। इस मौके पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार राजीव राय भटनागर मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक पल की गवाह पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी बनीं। पढ़ें पूरी खबर