फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में त्योहार: देशभर में दशहरे की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी और दूर्गा पूजा का पर्व

Tue, 24 Oct 2023 08:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
देशभर में धूमधाम के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत की त्योहार दशहरा मनाया गया। लोगों ने परिवार के साथ विजयदशमी और दूर्गा पूजा का त्योहार मनाया। जगह-लगह रावण दहन किया गया। मां दुर्गा के पंडालों में भी लोगों का हुजूम दिखाई दिया।
विज्ञापन

2 of 13
PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। पीएम मोदी दशहरा समारोह के उपलक्ष्य में द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है। उन्होंने पानी की बचत, डिजिटल लेनदेन, स्वच्छता, स्थानीय चीजों के लिए मुखर रहने (वोकल फॉर लोकल), गुणवत्तापूर्ण कार्य, घरेलू पर्यटन, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उपभोग और फिटनेस पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

3 of 13
PM Modi - फोटो : PTI
द्वारका में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

4 of 13
रावण दहन। - फोटो : PTI
लाल किले में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन किया गया। इस दौरान पटाखों की गूंज से पूरा वातावरण भर गया। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।
विज्ञापन

5 of 13
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
लाल किले में दशहरा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की।
विज्ञापन

6 of 13
Ravana - फोटो : PTI
बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर अमृतसर में दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

7 of 13
Sonia Gandhi - फोटो : ANI
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी नई दिल्ली के लाल किला मैदान में नवश्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित 'रावण दहन' में शामिल हुईं।

8 of 13
रावण दहन। - फोटो : ANI
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में दशहरा के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने रावण दहन देखा।

9 of 13
रामलीला के लिए जुटी भीड़। - फोटो : PTI
पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान रावण दहन देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हुआ।

10 of 13
Ramleela - फोटो : ANI
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दशहरे के अवसर पर 'श्री राम धार्मिक रामलीला समिति' द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुईं।

11 of 13
Rajnath Singh - फोटो : ANI
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में विजयादशमी के अवसर पर 'शस्त्र पूजा' की।

12 of 13
दुर्गा पूजा - फोटो : ANI
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पंडारा रोड पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन मां दुर्गा की पूजा की।
विज्ञापन

13 of 13
विजयदशमी का जश्न। - फोटो : PTI
दुर्गा पूजा उत्सव समारोह के आखिरी दिन 'विजयदशमी' पर महिलाओं ने 'सिंदूर खेला' में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें