फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का गुजरात और उत्तर प्रदेश दौरा आज, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू; छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह

Thu, 22 Feb 2024 07:46 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अमूल फेडरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही गुजरात में 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम को वाराणासी पहुंचेंगे। वहीं आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं। इसमें प्रदेश के 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी दो दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे काशी
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने बाद काशीवासियों को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात वाराणसी पहुंचेंगे। 18 घंटे के काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी 23 फरवरी को सीरगोवर्धन और करखियांव में जनसभा को संबोधित करके चुनावी शंखनाद करेंगे। साथ ही संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा का अनावरण करके उनके दर पर शीश नवाएंगे और संगत में लंगर भी छकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
आज यूपी में 8265 केंद्रों पर 55.25 लाख छात्र देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से आरंभ होंगी। इसमें प्रदेश के 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार सेंट्रल कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी कराई जाएगी। नकलचियों पर नकेल कसने के लिए तकनीक से केंद्रों को लैस किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदर्शन कर रहे किसानों से सरकार बातचीत करने के लिए तैयार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने गन्ने का न्यूनतम मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर प्रति क्विंटल 340 रुपये कर दिया है। इस बाबत सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी कैबिनेट के निर्णयों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए तैयार है। पढें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंसक हुआ किसान आंदोलन
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आठ दिनों से शंभू और दातासिंह वाला बॉर्डर पर डटे किसानों ने बुधवार सुबह दिल्ली कूच का प्रयास किया। जवाब में हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले बरसाए और रबड़ की गोलियां भी चलाईं। दातासिंह वाला बॉर्डर पर दो किसान गोली लगने से जख्मी हो गए, जिनमें से बठिंडा के गांव बल्लोंके के युवा शुभकरण (23) की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 11
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : साेशल मीडिया
गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा  जहां से वह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
शरद पवार - फोटो : ANI
 शरद पवार का केंद्र पर बड़ा हमला
एक ओर दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर किसानों के मुद्दे पर राकांपा नेता शरद पवार ने किसानों की आत्महत्या की घटनाओं को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को तरह-तरह की गारंटी दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ किसान बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
साइबर फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ??? ?????
यूपीआई स्कैम के जरिये ग्राहकों का बैंक खाता खाली कर रहे साइबर ठग
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को 'नया यूपीआई एप' स्कैम को लेकर आगाह किया है। यह चेतावनी ऑनलाइन बैंकिंग और खासकर विभिन्न यूपीआई एप का इस्तेमाल करने वालों के लिए जारी की गई है। बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ईमेल में कहा, साइबर ठग मालवेयर की मदद से यूपीआई एप को निशाना बनाकर खातों से पैसे गायब कर रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
पीएम मोदी - फोटो : Twitter
आत्मनिर्भर बनेगा अंतरिक्ष क्षेत्र
केंद्र सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विदेशी कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों में छूट देने की घोषणा की है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बदलाव के बाद सेटेलाइट उपक्षेत्रों को तीन अलग-अलग गतिविधियों में बांट कर हर क्षेत्र के लिए विदेशी निवेश की सीमा परिभाषित की गई है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Voters ink
लोकसभा चुनाव में खपेंगी अमिट स्याही की 26.5 लाख शीशियां
आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान की पुष्टि के तौर लगाई जाने वाली अमिट स्याही की 26.50 लाख शीशियां इस्तेमाल होंगी। देश में इस स्याही की एकमात्र उत्पादक मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लि. (एमपीवीएल) के मुताबिक चुनाव आयोग के आदेश पर 20 मार्च तक सभी राज्यों को उनके हिस्से की स्याही पहुंचा दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला
इस्राइली सेना ने तेज किए हमले
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, इस्राइली सेना (IDF) ने हमास के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस्राइली रक्षा बलों के लड़ाकों ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में हमास की एक किलोमीटर से लंबी सुरंग पर भीषण बमबारी कर उसे ध्वस्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें