Longest Solar Eclipse: साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) आठ अप्रैल को लगेगा। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। पूरे उत्तरी अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएघा।
जब सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो यह समग्रता कहलाता है। इसका अधिकतम समय 4 मिनट 28 सेकंड का होगा। इसके बाद सूर्य का कुछ भाग धीरे-धीरे नजर आने लगेगा। यह सूर्य ग्रहण काफी लंबा चलेगा, लेकिन क्या यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है। अब सवाल है कि आखिर सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कौन सा था? आन वाले समय में आखिर कितना लंबा सूर्य ग्रहण हो सकता है?