21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ शरणार्थियों को याद करने का भी मौका होता है। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में योगाभ्यास कर रहे हैं। देश के साथ दुनियाभर में योग का उत्साह दिख रहा है। 21 जून के दिन दिल्ली में 10 साल से मूलभूत सुविधाओं की राह देख रहे हैं पाक शरणार्थियों को नागरिकता देने के बाद उनका भविष्य बेहतर बनाने पर मंथन करने का भी है।
दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी जल संकट के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आज से अनशन का एलान किया है। जल संकट के अलावा मौसम की मार भी आम जनता की अग्निपरीक्षा ले रही है। कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है और बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी देखी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
Yoga Day 2024 PHOTOS: भारत से अमेरिका तक उत्साह, सेना के जवानों ने भी किए योग
2 of 11
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर योगाभ्यास
- फोटो : एएनआई
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के मौके पर भारत से अमेरिका तक उत्साह देखा जा रहा है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में सेना के जवानों ने भी किए योगाभ्यास किए। अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भी उत्साह दिखा। अलग-अलग देशों के लगभग 10 हजार लोग यहां योग के लिए जुट सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में योगाभ्यास करेंगे। मौसम अचानक बदलने के कारण पीएम मोदी का कार्यक्रम इनडोर स्थान पर हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
श्रीनगर में पीएम मोदी, योग दिवस पर दुनिया को दिया संदेश
3 of 11
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में योग दिवस 2024 के दिन अचानक हुई बारिश के कारण अंतिम समय में कार्यक्रम की जगह बदलनी पड़ी। पीएम मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत स्थानीय पदाधिकारी तय समय से थोड़ी देर से इनडोर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले यह आयोजन शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में किया जाना था। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने दुनियाभर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव को 177 देशों से समर्थन मिला था, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। हर साल 21 जून को योग दिवस के मौके पर अलग-अलग रिकॉर्ड लगातार बनते जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
लू से राहत के साथ मानसून ने भी पकड़ी रफ्तार; कई राज्यों में बारिश
4 of 11
Weather Alert
- फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले तीन से चार दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश इलाकों तक पहुंच जाएगा। असम और बिहार में अलग-अलग चक्रवात की स्थिति बन रही है जिसके कारण इनसे सटे इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
T20 Cricket: सूर्यकुमार ने महज 64 मैच खेलकर की विराट की बराबरी
5 of 11
विराट कोहली और सूर्यकमार यादव
- फोटो : ICC/BCCI
टी20 विश्व कप में 2024 में भारत ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। यह सूर्यकुमार का 64वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था और इतने मैचों में वह अब तक 15 बार प्लेऑफ ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Delhi Water Crisis : आतिशी का अनशन आज, विपक्षी गठबंधन- INDIA से भी जुड़ने की अपील
6 of 11
दिल्ली जल मंत्री आतिशी
- फोटो : एएनआई
जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी। आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
World Refugee Day: दिल्ली में 10 साल से मूलभूत सुविधाओं की राह देख रहे हैं पाकिस्तान से आए शरणार्थी
7 of 11
मजनूं का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी कैंप
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान से अपने वतन तो आ गए हैं, लेकिन बीते 10 साल से अब भी शरणार्थी मूलभूत सुविधाओं की राह ताक रहे हैं। यहां न पीने का पानी पूरी तरह से मयस्सर है और न ही बिजली की सुविधा है।मजनू का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी कैंप में रहने वाले मदन दास यह बताते हुए मायूस हो जाते हैं। वह कहते हैं कि नागरिकता तो मिल रही है, लेकिन नागरिक सुविधाएं कब मिलेंगी कुछ पता नहीं है। आलम यह है कि शौचालय से भी शरणार्थी बस्ती वंचित है। पढ़ें पूरी खबर
Startups: हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न से रिकॉर्ड 25 भारतीय स्टार्टअप बाहर; 38 नई कंपनियों को मिली जगह
8 of 11
स्टार्टअप (प्रतीकात्मक)
- फोटो : istock
हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न सूची-2024 में रिकॉर्ड 25 भारतीय स्टार्टअप बाहर हो गए हैं। तब जब देश के फ्यूचर यूनिकॉर्न का कुल मूल्यांकन बढ़कर 58 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। ये सालाना आधार पर 1.8 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि 38 नए स्टार्टअप (फ्यूचर यूनिकॉर्न) इस सूची में पहली बार शामिल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
Canada: खालिस्तानी चरमपंथियों की 'जन अदालत' पर भारत का कड़ा विरोध
9 of 11
भारत कनाडा झंडा (फाइल)
- फोटो : istock
भारत ने बृहस्पतिवार को वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी चरमपंथियों की ओर से 'जन अदालत' आयोजित करने पर कनाडा के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत ने कनाडाई उच्चायोग को एक राजनयिक नोट जारी कर खालिस्तानी तत्वों के प्रदर्शन और 'जन अदालत' के आयोजन पर भारत की गंभीर आपत्ति बताई। पढ़ें पूरी खबर
अंतरराष्ट्रीय सियासत: US बोला- भारत-पाकिस्तान की सीधी बातचीत हो
10 of 11
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (फाइल)
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं, लेकिन गति, दायरा और चरित्र दोनों देशों द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए, न कि अमेरिका के द्वारा। पढ़िए पूरी खबर
Isha Koppikar: कास्टिंग काउच लेकर ईशा का छलका दर्द
11 of 11
ईशा कोप्पिकर (फाइल)
- फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा कोप्पिकर कास्टिंग काउच के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'कई बार निर्माता-निर्देशक मिलने के लिए बुलाते थे और गलत तरीके से न सिर्फ छूते थे बल्कि हाथों को दबा कर कहते थे हीरो से दोस्ती करनी पड़ेगी।' पढ़िए पूरी खबर