फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रामलला के VIP दर्शन आज से फिर शुरू, बंगलूरू-चिक्काबल्लापुरा में PM की जनसभा, देश-दुनिया की अहम खबरें

Sat, 20 Apr 2024 07:28 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में आम चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में जनसभाएं करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज से राम मंदिर के वीआई दर्शन शुरू हो जाएंगे। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने इस बात की 55% आशंका जताई है कि 2024 जलवायु रिकॉर्ड का सबसे गर्म साल होगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस वर्ष को पांच सबसे गर्म वर्षों में शुमार होने की 99% संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव: आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में पीएम मोदी की जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू और चिक्काबल्लापुरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बताया कि मोदी दोपहर करीब दो बजे चिकबल्लापुरा के चोकहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस सीट से राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
शनिवार दोपहर दो बजे जारी होंगे यूपी बोर्ड के परिणाम - फोटो : अमर उजाला
UP Board Result 2024 : आज दोपहर जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। आज दोपहर दो बजे परिणाम की घोषणा होगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth
राममंदिर: आज से फिर शुरू हो जाएंगे वीआईपी दर्शन
रामनवमी मेले की वजह से रोकी गई वीआईपी दर्शन की व्यवस्था शनिवार से फिर शुरू हो जाएगी। राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन व पास के माध्यम से होने वाले दर्शन पर रोक लगा दी थी। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिन्होंने पहले से ही स्लॉट बुक कर लिए थे, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे। अब पास के माध्यम से दर्शन व आरती में शामिल होने की व्यवस्था फिर बहाल कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
ब्रह्मोस - फोटो : एएनआई (फाइल)
भारत ने फिलीपींस को सौंपी ब्रह्मोस की पहली खेप
भारत ने चीन के पड़ोसी देश फिलीपीन को शुक्रवार को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी। फिलीपीन इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करेगा, जिससे चीन की चिंता बढ़ गई है। दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन का स्पार्कली द्वीप को लेकर विवाद चलता रहता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब: रंजिश के चलते संगरूर जेल में खूनी झड़प, दो कैदियों की मौत
पंजाब के संगरूर जेल में कैदियों के दो गुट आपस मे भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दो कैदियों की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है जब कैदी अपनी बैरक में सोने के लिए जा रहे थे तभी पुरानी रंजिश के चलते आपस में भिड़ गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
तापमान। - फोटो : अमर उजाला
2024 जलवायु रिकॉर्ड का सबसे गर्म साल होने की आशंका 
मौसम वैज्ञानिकों ने इस बात की 55% आशंका जताई है कि 2024 जलवायु रिकॉर्ड का सबसे गर्म साल होगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस वर्ष को पांच सबसे गर्म वर्षों में शुमार होने की 99% संभावना जताई है।  यह दावा नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इन्फॉर्मेशन (एनसीईआई) की ताजा रिपोर्ट में किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
  

8 of 11
महाकाल की भस्म आरती बुकिंग में बदलाव किया गया - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन: महाकाल मंदिर की भस्म आरती व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
आगामी मई माह में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, जिससे भस्म आरती के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर तो रोक लगेगी ही इसके साथ ही नई व्यवस्था के कारण श्रद्धालु आसानी से दर्शन के लिए बुकिंग कर सकेंगे और बुकिंग कंफर्म होने पर उनके पास इतना समय भी रहेगा कि वे उज्जैन आकर यहां के अन्य मंदिर पर दर्शन कर सकें व अन्य प्लानिंग भी आसानी से तैयार कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
करोड़पति बिजनेसमैन दंपति ने लिया संन्यास का फैसला (वीडियो ग्रैब) - फोटो : सौजन्य- पीटीआई
त्याग की मिसाल: जैन समुदाय के 35 लोग बनेंगे भिक्षु, 22 अप्रैल को दीक्षा
गुजरात में 22 अप्रैल को जैन समुदाय के 35 लोग भिक्षु बनेंगे। इनमें एक 11 वर्षीय लड़का और व्यवसायी जोड़ा भी शामिल है। इस संबंध में सूरत की धार्मिक ट्रस्ट श्री अध्यात्म परिवार की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मुरादाबाद में महिला मतदाताा - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में पहले दौर की अधिकांश सीटों पर एनडीए बनाम इंडिया
पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी और सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के बीच सीधा मुकाबला होता दिखा। पिछले चुनाव की तरह ही यहां वोटों का ध्रुवीकरण अहम फैक्टर रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
मतदान करने के बाद लोग। - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव: मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, पहले चरण में 68.29 फीसदी मतदान
देश ही नहीं, दुनिया में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदाताओं ने जमकर अपनी भागीदारी निभाई। अपनी नई सरकार चुनने का उत्साह इस कदर रहा कि लोगों ने गर्मी की भी परवाह नहीं की। 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने की दिशा में पहले और सबसे बड़े चरण में 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर करीब 68.29 फीसदी वोटिंग के साथ 1,625 मतदाताओं की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें