आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेईमानी के आरोप लगे हैं। इस वीडियो में पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन मैदानी अंपायर से भी यही शिकायत करते दिख रहे हैं। दरअसल, अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकते हैं। गेंद सूर्या की पहुंच से काफी दूर होता है। हालांकि, अंपायर इसे वाइड करार नहीं देते हैं।
इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते दिखाया जाता है। इसके बाद करन अंपायर को दिखाने की कोशिश करते हैं कि डग आउट की ओर से इशारा किया जा रहा है, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर देता है। डेविड को डीआरएस के लिए इशारा करते देख स्ट्राइक पर मौजूद सूर्या अंपायर से डीआरएस की मांग करते हैं और अंपायर वाइड के लिए डीआरएस लेते हैं। हालांकि, मुंबई की टीम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वीडियो यहां देखें...