फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में यूपी की 25 लोकसभा सीटों पर हुआ मंथन; कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज

Tue, 19 Mar 2024 08:11 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। वहीं, तालिबान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। तालिबान की सेनाओं ने डूरंड रेखा के पास स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया। अफगान मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से हमले की पुष्टि की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर दौरा आज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए शाह-नड्डा

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र और गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज

लोकसभा चुनाव होने में सिर्फ एक महीना बचा है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर रखी हैं। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इस बीच, आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर अंतिम रूप दिया जाएगा। पढें पूरी खबर

4 of 11
तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों को किया ध्वस्त। - फोटो : Twitter
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का तालिबान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

तालिबान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। तालिबान की सेनाओं ने डूरंड रेखा के पास स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया। अफगान मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से हमले की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की आक्रमकता का जवाब देते हुए तालिबान के सीमा बल ने भारी हथियारों के साथ पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया है। अफगानिस्तान का रक्षा बल किसी भी आक्रमक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
राज ठाकरे। - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे पहुंचे नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं। राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होने के एवज में में दो सीटों- दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
इरफान सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट का फैसला आज तय करेगा सपा नेता इरफान सोलंकी की विधायकी रहेगी या जाएगी

जाजमऊ आगजनी मामले में फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी की विधायकी का फैसला मंगलवार को हो सकता है। एमपीएमएलए सेशन कोर्ट मुकदमे का फैसला सुना सकती है। कोर्ट ने इरफान को अगर बरी कर दिया तो इरफान को बड़ी राहत मिल जाएगी लेकिन अगर दो साल से अधिक की सजा सुनाई तो उनकी विधायकी भी जा सकती है। फैसला सुनने के लिए इरफान को कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कानपुर लाया जाएगा। इरफान के साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी व तीन अन्य अभियुक्त का फैसला भी होना है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
मुंबईवासियों की आज बढ़ सकती है मुसीबत

मुंबईवासियों की आज मुसीबत बढ़ सकती है। दरअसल, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को 15 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की। बीएमसी के अनुसार, पूरे शहर में जल आपूर्ति की अतिरिक्त कटौती ठाणे जिले के पाईस बांध में पानी की कमी के कारण की गई है। बीएमसी फिलहाल प्री-मानसून रखरखाव कार्य के चलते जल आपूर्ति में पांच प्रतिशत की कटौती कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
 शरीयत कानून-बहुविवाह की वैधता पर फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शरीयत कानून, 1937 की वैधता को चुनौती देने वाली और आईपीसी की धारा 494 (बहुविवाह के लिए सजा) को शून्य करने की मांग से संबंधित इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष लंबित जनहित याचिका को अपने पास स्थानांतरित कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
 गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 12 मार्च को घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम भी शामिल था। गुप्ता पूर्व में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अहमदाबाद पूर्व से वर्तमान में भाजपा के हसमुख पटेल सांसद हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 कल दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड बुधवार को रैडीसन ब्लू में अपने 600 मिमी व्यास वाली जल पाइपलाइन की मरम्मत करेगा। इस कारण से इससे जुड़े कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। बोर्ड के अनुसार जीएच-1 मिलनसर अपार्टमेंट, जीएच-1 अर्चना अपार्टमेंट, शुभम एन्क्लेव, डबल ट्विन वॉटर टैंक के पास आरबीआई कॉलोनी, जी-ब्लॉक पुष्कर एन्क्लेव, स्टेट बैंक नगर आउटर रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को पानी नहीं आएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
संजय सिंह - फोटो : ANI
जेल में बंद 'आप' नेता संजय सिंह आज लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ

अदालत ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए 19 मार्च को संसद में पेश होने की अनुमति दी है। सिंह को हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने शपथ नहीं दिलवाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें