फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, हैती के पीएम हेनरी का इस्तीफा

Wed, 13 Mar 2024 07:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, प्रख्यात संगीतज्ञ और बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया आज (13 मार्च) अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। वहीं, हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कैरेबियाई राष्ट्र में हिंसा और लूटपाट के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय देशों की आपातकालीन बैठक के बाद इस्तीफा दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

आज तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह देशभर के युवाओं को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं से सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम मजबूत होगा। ये इकाइयां सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अमर उजाला शब्द सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया आज करेंगे शब्द साधकों का सम्मान
प्रख्यात संगीतज्ञ और बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया आज (13 मार्च) अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। पंडित हरिप्रसाद इस अवसर पर ग्रैमी पुरस्कार विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगे। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Women health - फोटो : Women health

डॉक्टरों को उपहार नहीं दे सकती दवा कंपनियां
डॉक्टरों को मुफ्त उपहार देने वाली दवा कंपनियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लिया है। सरकार ने मंगलवार को फार्मास्युटिकल विपणन के लिए एक समान संहिता (यूसीपीएमपी) अधिसूचित की है, जिसके तहत कोई भी फार्मा कंपनी या उसका एजेंट किसी डॉक्टर और उनके परिजनों को कोई उपहार नहीं देगा। साथ ही विदेशों के दौरे का प्रस्ताव देना भी अपराध की श्रेणी में आएगा। देश के सभी फार्मास्युटिकल्स एसोसिएशन को लिखे पत्र में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सभी एसोसिएशन को आचार समिति का गठिन करना होगा और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूसीपीएमपी पोर्टल का जिक्र भी करना होगा। साथ ही समान संहिता का पालन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

गडकरी को फिर से उद्धव ठाकरे का न्योता 
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में शिवेसना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ठाकरे ने एक बार फिर उनसे कहा कि अगर उनका अपमान किया जा रहा है कि तो वे भाजपा छोड़ दें। महाराष्ट्र में विपक्ष लोकसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेगा। बता दें, ठाकरे ने दो दिन पहले भी गडकरी को ऐसा ही न्योता दिया था, जिसे गडकरी ने अपरिपक्व बयान बताया। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकरे को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि भाजपा किसे टिकट दे रही है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

6 of 11
Congress MLA Amba Prasad - फोटो : ANI

ईडी की छापेमारी के बाद अंबा प्रसाद ने लगाए आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई के बाद अंबा प्रसाद ने आरोप लगाए कि उन्हें पूरे दिन परेशानी और यातनाएं झेलनी पड़ीं। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारियों ने उन्हें घंटों तक एक ही जगह पर खड़ा रखा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह बोले- कानून से किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी
गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए लागू करने को जायज ठहराते हुए कहा, हमने कहा था कि हम सीएए लाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया। आजादी के बाद कांग्रेस और हमारे संविधान निर्माताओं का यह वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़ित लोगों को भारत आने पर नागरिकता प्रदान की जाएगी, लेकिन तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस पार्टी ने सीएए का विरोध किया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
PM Ariel Henry - फोटो : Social Media

गृहयुद्ध के कारण हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा 
हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कैरेबियाई राष्ट्र में हिंसा और लूटपाट के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय देशों की आपातकालीन बैठक के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने देश में शांति बहाल करने की अपील की है। बता दें, देश में गृहयुद्ध के कारण लगातार हालत बिगड़ती जा रही है। सशस्त्र गिरोह ने देश की राजधानी पर कब्जा कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

केंद्र सरकार का एलान- हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाएंगे
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। केंद्र ने मंगलवार को घोषणा की कि हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के बाद 13 महीने तक हैदराबाद को आजादी नहीं मिली थी। वह इतने समय तक निजाम के शासन में था। हैदराबाद को आजादी कराने के लिए 17 सितंबर 1948 को ऑपरेशन पोलो शुरू किया गया, जिससे यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त हुआ। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Iran Missiles Attack In Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में तीन की मौत
रूस की सेना ने मंगलवार को मध्य यूक्रेन के शहर क्रीवी रिह (Kryvyi Rih) में मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी मिसाइलें दो रिहायशी इमारतों पर गिरीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 36 घायल हुए हैं। घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं। क्रिवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के गृह शहर है। मिसाइल हमले के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि दो इमारतें मिसाइल की जद में आई हैं, जिसमें एक पांच मंजिला और एक नौ मंजिला है। हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के होटल से अमेरिकी नागरिक का शव बरामद
एक आईटी कंपनी के निदेशक अमेरिकी नागरिक (62) का शव अंधेरी के एक होटल से मंगलवार को बरामद किया गया। सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वह मुंबई स्थित कंपनी कार्यालय में व्यावसायिक काम से शनिवार को यहां आए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें