फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज होगा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का एलान, एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Tue, 12 Dec 2023 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, ये आज शाम तक साफ हो जाएगा। मप्र-छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा यहां भी चौंकाने वाले नाम का एलान कर सकती है। वहीं, डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच तीन दिवसीय जीपी एआई शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
राजस्थान के पर्यवेक्षक। - फोटो : Social Media

राजस्थान को आज मिलेगा नया CM
राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, ये आज शाम तक साफ हो जाएगा। मप्र-छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा यहां भी चौंकाने वाले नाम का एलान कर सकती है। वहीं, वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

3 of 11
मीराबाई जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी करेंगे एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन
डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच तीन दिवसीय जीपी एआई शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। सम्मेलन में सदस्य 30 देशों के अतिरिक्त सऊदी अरब भी हिस्सा ले रहा है। इनकी सहमति पर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

राज्यपाल ने मंत्रिमंडल गठन के लिए मोहन यादव को किया आमंत्रित
मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Parliament winter session - फोटो : सोशल मीडिया

तीनों आपराधिक कानूनों को वापस लेगी सरकार
केंद्र सरकार ने तीनों आपराधिक कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। संसदीय पैनल की सिफारिशों के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि वे दोबारा नए सिरे से तीनों आपराधिक कानूनों को पेश करेंगे। बता दें, सरकार ने मॉनसून सत्र में तीनों विधेयकों को सदन में पेश किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि सदन में मंगलवार को एक बार फिर से पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Yoav Gallant - फोटो : सोशल मीडिया

गैलेंट बोले- जब इस्राइल के लक्ष्य पूरे हो जाएंगे, तब गाजा में रुकेगा युद्ध
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी है। अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करने के बाद गाजा में हमास के खिलाफ जारी युद्ध खत्म हो जाएगा। इस्राइली मंत्री ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की जबालिया और शैजेया बटालियन खत्म होने की कगार पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Russia Flag

पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी जेल से गायब
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी करीब एक सप्ताह से गायब हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवलनी के वकीलों की एक सप्ताह से उनसे कोई बात नहीं हुई है। कैदियों की सूची से भी उनका नाम गायब है। मॉस्को के पूर्व में एक जेल में कैद नवलनी को चरमपंथ के मामले और अन्य अपराधों में इसी साल अगस्त में 19 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। नवलनी को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन जेल से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए उपलब्ध ही नहीं कराया गया। जेल अफसरों ने दलील दी कि बिजली की दिक्कत से नवलनी को पेश नहीं किया जा सका। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
poland flag - फोटो : poland po flag

डोनाल्ड टस्क होंगे पोलैंड के नए प्रधानमंत्री
डोनाल्ड टस्क पोलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे, पोलैंड की संसद ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी के सोमवार को संसद में विश्वास मत हारने के बाद हुए मतदान के दौरान टस्क के पक्ष में 248 पड़े, जबकि 201 सांसदों ने उनके विरोध में वोट किया। बता दें पोलैंड में 15 अक्तूबर को हुए आम चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ने जीत हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
COP- 28. - फोटो : Amar Ujala

मसौदा घोषणापत्र में जीवाश्म ईंधन के चरणबद्ध खात्मे का जिक्र नहीं
अब जब जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक वार्ता के आखिरी कुछ घंटे बचे हैं, वार्ताकारों ने कॉप-28 का मसौदा घोषणापत्र दस्तावेज सार्वजनिक किया है। खास बात यह है कि इन दस्तावेजों में कहीं भी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से चलन से बाहर करने का जिक्र नहीं है। हालांकि इस मसौदे में सुझाव दिया गया है कि देश जीवाश्म ईंधन के उत्पादन और उपभोग को कम कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र जलवायु कॉन्फ्रेंस के इतिहास में ऐसा सुझाव भी पहली बार दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

आज ईडी के सामने पेश हो सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हो सकते हैं। ईडी ने मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीएम सोरेन को नया समन भेजा है। सोरेन को एजेंसी कार्यालय में उपस्थित होने और मनी लॉन्ड्रिंग कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
राममंदिर का निर्माण जारी। - फोटो : सोशल मीडिया

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 60 घंटे होगा पूजन
रामलला के विराजने में अब महज 40 दिन शेष हैं। वृहद अनुष्ठानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। काशी के पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में 121 से अधिक वैदिक ब्राह्मणों की टीम 16 से 22 जनवरी तक अनुष्ठान करेगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 60 घंटे तक यज्ञ, हवन, चारों वेदों का पारायण और कर्मकांडों का वाचन होगा और बाद में 56 भोग अर्पित कर रामलला की पहली आरती पीएम मोदी उतारेंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें