ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा
- फोटो : Pixabay
स्टैग बीटल कीट
हम जिस कीट की बात कर रहे हैं वह है- स्टैग बीटल। इस कीट को लेकर इतनी चर्चा सिर्फ इसकी महंगी कीमत के कारण है। स्टैग बीटल दुनिया का सबसे महंगा कीट है। भले ही यह आकार में केवल 2 से 3 इंच का होता है, लेकिन इस कीड़े की कीमत 89,000 डॉलर (लगभग 65 लाख रुपये) से भी अधिक हो सकती है।
इस दुर्लभ कीट को खरीदने के लिए कई देशों में स्वेच्छा से करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्टैग बीटल न केवल सबसे दुर्लभ प्रजाति है, बल्कि पृथ्वी पर सबसे छोटे और अजीब कीड़ों में से एक है।