फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पीएम मोदी की झारखंड-ओडिशा में जनसभाएं, तिहाड़ से बाहर आए केजरीवाल, देश-दुनिया की अहम खबरें

Sat, 11 May 2024 07:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई हो गई है। केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आप सहित गठबंधन की सियासी हलचल बढ़ गई है। उधर, मध्यप्रदेश में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तान के मुद्दे पर दो टूक कहा कि कनाडा में वोट बैंक की राजनीति कानून के शासन से ज्यादा ताकतवर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
लोकसभा चुनाव: आज झारखंड-ओडिशा में पीएम मोदी की जनसभाएं
लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब सियासी दलों के नेता और स्टार प्रचारक चौथे दौर के लिए अभियान में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड में जनसभाएं करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
तिहाड़ से घर पहुंचे केजरीवाल - फोटो : भूपिंदर सिंह
तिहाड़ जेल से बाहर आए केजरीवाल, आज 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कई मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर केजरीवाल का स्वागत किया। बाहर आते ही केजरीवाल ने कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
दोहा डायमंड लीग: दो सेंटीमीटर से शीर्ष स्थान से चूके नीरज चोपड़ा
दोहा डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा दो सेंटीमीटर से पहले स्थान पर आने से चूक गए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.36 सेंटीमीटर का रहा। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच 88.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहले स्थान पर रहे। नीरज और वादलेच दोनों का ही यह सीजन बेस्ट थ्रो रहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश: डिवाइडर से टकराया वाहन, छह की मौत
भोपाल से बच्चे का मुंडन कराने के लिए सलकनपुर आया एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। छह लोगों की मौत हो गई है। सलकनपुर से लौटते समय शाम को करीब 6.20 बजे भैरव घाटी पर उनकी टवेरा कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक ने रेहटी अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
GT vs CSK: गिल-सुदर्शन के शतक से गुजरात प्लेऑफ की रेस में बरकरार
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने न सिर्फ शतक जड़े बल्कि 210 रन जोड़ते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की बराबरी कर गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपरकिंग्स पर 35 रन से जीत दिला दी। दोनों के बीच निभाई गई ओपनिंग साझेदारी का नतीजा था कि गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाकर आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा नेता देवराजे गौड़ा। - फोटो : ANI
देवराजे गौड़ा गिरफ्तार; प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो लीक करने का है आरोप
भाजपा नेता और वकील जी देवराजे गौड़ा को कथित तौर पर हसन जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक वीडियो के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को पेन ड्राइव में वीडियो लीक करने के आरोप में चित्रदुर्ग जिले के हिरियुर पुलिस ने गुलिहाल टोल गेट पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में हसन पुलिस को सूचना मिली थी। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
तिहाड़ से घर पहुंचे केजरीवाल - फोटो : X/AAP
केजरीवाल की रिहाई के बाद चढ़ेगा दिल्ली और देश का सियासी पारा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आप सहित गठबंधन की सियासी हलचल बढ़ गई है। आप के स्टार प्रचारक केजरीवाल के जेल से बाहर निकलने पर गठबंधन के चुनावी प्रचार को धार मिल सकती है। इस दिशा में रणनीति तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। इसमें अभी तक के अभियान में बड़ा बदलाव होगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
कनाडा में वोट बैंक कानून के शासन से ज्यादा ताकतवर: जयशंकर
कनाडा की सरकार खालिस्तानी अलगाववादी तत्वों को राजनीतिक स्थान देकर यह संदेश दे रही है कि उसका वोट बैंक उसके कानून के शासन से ज्यादा ताकतवर है। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कही। जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, भारत अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करता है और उसका पालन करता है। लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विदेशी राजनयिकों को धमकाने, अलगाववाद को समर्थन देने या हिंसा की वकालत करने वाले तत्वों को राजनीतिक स्थान देने की आजादी के बराबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। इन लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
भारत-अमेरिका - फोटो : ANI
भारतीय मसालों में ETO की मात्रा पर अमेरिका ने मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकन स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन (एएसटीए) ने भारतीय मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) तत्व की मौजूदगी पर भारतीय स्पाइस बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय मसाला बोर्ड के सचिव डॉ केजी. जगदीशा को लिखे पत्र में एएसटीए ने कहा कि सिंगापुर और हांगकांग ने हाल ही में भारतीय मसालों में तय मात्रा से अधिक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें