मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ आज शाम तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। अगले दिन गुरुवार को अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। वहीं, दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। संक्रमण दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक होनी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 14
मॉरीशश के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मॉरिशस के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे काशी
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ आज शाम तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। अगले दिन गुरुवार को अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसी दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वे विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 14
मास्क (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : istock
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी, आज कोविड प्रतिबंधों को लेकर डीडीएमए की समीक्षा बैठक
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की गई है। संक्रमण दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक होनी है। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 14
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव आज आएंगे आगरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष अखिलेश यादव आज शाम सड़क मार्ग से सैफई होते हुए करीब पांच बजे आगरा पहुंचेंगे और भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। जिसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि अजयशील गौतम सहित 10 लोग घायल हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 14
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात।
- फोटो : ANI
आज जहांगीरपुरी में हटाया जाएगा अतिक्रमण
हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने के कारण सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए कई विभागों ने संयुक्त कार्यक्रम तय किया है। बुधवार से बृहस्पतिवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 14
उत्तराखंड में बिजली संकट
- फोटो : पीटीआई
उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट
उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहरा गया है। बुधवार को सबसे ज्यादा कटौती हो सकती है। यूपीसीएल को 15 मिलियन यूनिट की जरूरत थी, जिसमें से बमुश्किल पांच मिलियन यूनिट ही खरीदी जा सकी। मंगलवार को प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 14
खरगोन कर्फ्यू में राहत।
- फोटो : फाइल फोटो
खरगोन उपद्रव: कर्फ्यू में आज रहेगी ढील
खरगोन कर्फ्यू में राहत दी गई है। आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ढील रहेगी। इसके आदेश जारी हो गए हैं। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन कड़ी नजर रखेगा। राहत की बात यह है कि इस दौरान बैंकों को खोलने की भी अनुमति दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 14
आरएएफ की महिला टुकड़ी इलाके में गश्त करती हुई।
- फोटो : शुभम बंसल
जहांगीरपुरी में जहां चार दिन पहले चली थीं गोलियां, आज बजेगी शहनाई
चार दिन पहले जहांगीरपुरी में हुए बवाल में जहां गोलियां चली, आज जी ब्लॉक की गलियों में शहनाई की गूंज होगी। सड़कों पर बैरिकेडिंग और चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के बीच बरात के स्वागत की तैयारी में मिठाइयां तैयार हो रही हैं। कारोबारी गोपाल अपनी बिटिया की शादी के लिए परिवार के सदस्यों के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 14
कैब चालकों की हड़ताल से सड़कों पर मारामारी...
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज भी रहेगी कैब चालकों की हड़ताल
परिवहन मंत्री से बातचीत में मिले आश्वासन को नाकाफी मानते हुए कैब चालकों ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। हालांकि, ऑटो-रिक्शा, पीली-काली टैक्सी यूनियनों ने दिल्लीवासियों की परेशानियों को देखते हुए सोमवार को ही विरोध स्थगित करने का फैसला ले लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 14
टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
एक ही स्वास्थ्य कर्मी पर कोरोना के तीन वार, टीके ने किए सारे बेकार
एक ही स्वास्थ्य कर्मी का हर लहर में अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होने के मामला काफी चौंकाने वाला है। इसे लेकर आईसीएमआर ने अध्ययन भी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उक्त स्वास्थ्य कर्मी को अल्फा, डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने के बावजूद भी अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा। तीनों बार संक्रमित होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी को टीका लगा होने की वजह से अस्पताल नहीं जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 14
दिल्ली नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के तीनों निगमों का हुआ विलय
भारत सरकार ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) कानून, 2022 को अधिसूचित कर दिया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से दिल्ली के तीनों नगर निगम यानी पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी एक हो चुके हैं और इन्हें संयुक्त रूप से दिल्ली नगर निगम कहा जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा से पास हो जाने के बाद नगर निगम विधेयक पर राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर कर दिए। उनके हस्ताक्षर के साथ ही यह विधेयक कानून में बदल गया। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 14
चीन में कोरोना फिर से लौटा।
- फोटो : पीटीआई
चीन के शंघाई में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत
चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड-19 के कारण सात और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दो दिन के भीतर 10 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। देश में अब महामारी के चलते मृतक संख्या बढ़कर 4,648 पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...
13 of 14
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आम छात्र भी विदेशी विवि में डिग्री प्रोग्राम की कर सकेंगे पढ़ाई
अब आम छात्र भी विदेशी विश्वविद्यालयों में मनपसंद डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकेंगे। दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से भारतीय और विदेशी संस्थानों को एक साथ मिलकर संयुक्त डिग्री, ड्यूल डिग्री प्रोग्राम और ट्विन प्रोग्राम में पढ़ाई करने की अनुमति दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...
दक्षिण अफ्रीका में भीषण बाढ़
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
दक्षिण अफ्रीका में भीषण बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में भीषण बाढ़ के प्रकोप के चलते राष्ट्रीय आपदा की स्थिति और इससे निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। बाढ़ के कारण तटीय प्रांत क्वाजुलु-नेटल प्रांत (केजेडएन) में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, देश में 40,000 से अधिक लोग बेघर भी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...