Glass Balls on Moon: च्रदंमा के रहस्यों को जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। आए दिन चांद पर कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीज देखी जाती है जिनके बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। चीनी रोवर युतु-2 ने चांद पर अजीबोगरीब आकृतियों को खोजा है जो किसी चमकदार पारदर्शी कांच की गेंद तरह दिख रही हैं।
चंद्रमा की मटमैली सतह पर यह आकृतियां चमकती हुई नजर आ रही हैं जो चीनी रोवर से कुछ सौ मीटर दूर मौजूद हैं। इनके पास जाने पर यह पुष्टि हो सकती है कि आखिर यह क्या चीज हैं। इससे पहले भी युतु रोवर ने चंद्रमा पर एक हैरान करने वाली खोज थी जो झोपड़ी की आकृति जैसी दिख रही थी। बाद में इस आकृति के बारे में पता चला कि यह एक पत्थर था। रोवर के कैमरे में यह चंद्रमा के वातावरण की वजह से झोपड़ी जैसा दिख रहा था।