प्रदर्शन करते सीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीजेपी प्रदर्शन: 'पुलिस से बचने के लिए बच्चों को बनाया गया ढाल'; एनएचआरसी ने किसे भेजा नोटिस? रिपोर्ट भी तलब
मुंबई में 2 अक्तूबर को हुए एक सार्वजनिक प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर शामिल किए जाने और बाद में उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मुंबई पुलिस आयुक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और एक्स (पहले ट्विटर) के भारत के शिकायत अधिकारी को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मांगी गई है।
पढ़ें पूरी खबर
शिवाजी पार्क प्रदर्शन: सीजेपी आयोजकों समेत 400-500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर, आदित्य ठाकरे बोले- लोकतंत्र की आवाज
मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में 2 अक्तूबर को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामला अवैध रूप से भीड़ जुटाने, सरकारी अधिकारी के वैध आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया गया है। शिवाजी पार्क थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के एक निवासी की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
पढ़ें पूरी खबर