हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : youtube@narendra modi
प्रधानमंत्री आज बनारस को देंगे 620 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, रखी जाएगी स्मार्ट काशी की नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 9 नवंबर को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट काशी की नींव रखेंगे। शहर के सभी वार्डों के पुनर्विकास का शिलान्यास पीएम के हाथों होगा।
महाराष्ट्र: अर्नब की जमानत याचिका पर आज आएगा फैसला, हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी हुआ नोटिस
इंटीरियर डिजायनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और दो अन्य की तरफ से दायर जमानत याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
एसएन श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिसः आज से हर शिकायत होगी ऑनलाइन, मिलेगा यूनीक नंबर
आज से दिल्ली पुलिस को मिलने वाली हर शिकायत ऑनलाइन नजर आएगी। आधार कार्ड की तर्ज पर पुलिस अब हर शिकायतकर्ता को एक यूनीक नंबर प्रदान करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जम्मू और श्रीनगर में जनता दरबार लगेंगे
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में आज सज जाएगा प्रदेश सरकार का दरबार, अभी फरियादियों के जाने पर रोक
जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में प्रदेश सरकार का दरबार आज से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नागरिक सचिवालय, राजभवन, पुलिस मुख्यालय समेत दरबार मूव से संबंधित सभी कार्यालय यहां काम करना शुरू कर देंगे। यहां पढ़ें पूर खबर
विज्ञापन
6 of 7
trivendra singh rawat(file photo)
- फोटो : पीटीआई
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस @21: आज सीएम देंगे कई तोहफे, नौ बजे शुरू होगा मुख्य कार्यक्रम
उत्तराखंड राज्य का 21वां स्थापना दिवस सोमवार को कोरोना के साये में बेशक मनाया जा रहा है लेकिन उत्साह और उल्लास में कोई कमी नहीं है। राजधानी देहरादून और सभी जिला मुख्यालयों पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर काबू पाने की सारी कोशिशें बेकार, ग्रेप भी बेअसर
हवा की गति शांत पड़ने से दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों के ऊपर रविवार को लगातार चौथे दिन स्मॉग की चादर छाई रही। इसके लिए पंजाब और आसपास के अन्य राज्यों में पराली जलाए जाने को ही कारण माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर