फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 30 Sep 2021 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
surgical strike - फोटो : अमर उजाला
ढीठ पाकिस्तान: भूल गया सर्जिकल स्ट्राइक की मार, आतंकी ठिकानों के जोड़ रहा 'तार'
पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह हुए आतंकी ठिकानों को (लांचिग पैड) फिर से चालू कर दिया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से तीन से चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में यह ठिकाने बनाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 8
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर : आज चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीस सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे। प्रांत संघ मुख्यालय केशव भवन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media
ऐतिहासिक: भारतीय बेटियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज से खेलेंगी गुलाबी गेंद से अपना पहला टेस्ट
मिताली राज एंड कंपनी 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को जब टेस्ट खेलने उतरेगी तो उसकी निगाह इस टीम के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी। भारतीय टीम पहली बार गुलाबी गेंद से खेल रही है लिहाजा खिलाड़ियों को तनिक भी आभास नहीं है कि चमकदार गुलाबी गेंद का क्या असर होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 8
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
खास खबर: आज अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण करने मेरठ आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण करेंगे। वह दोपहर 12.30 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 8
बारिश... - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर : आज रात से करवट लेगा राजधानी का मौसम, बारिश की संभावना
सूरज के कड़े तेवरों के कारण चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों को बृहस्पतिवार रात से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के भीतर मौसम करवट लेगा और बारिश का नया दौर शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आयकर विभाग : बकाया आयकर मामलों को निपटाने के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख
आयकर विभाग ने करदाताओं को राहत देते हुए लंबित कर मामलों के निपटान के लिए 30 सितंबर, 2021 तक आवेदन करने की सुविधा दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

8 of 8
नरेंद्र मोदी-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : PTI
क्या होगी बात: गुरुवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम शिवराज 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 30 सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि इस दौरान शिवराज पीएम मोदी के साथ विभिन्न विकास कार्यों के प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें