फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फरवरी 2020: तीन महीने पहले आज के दिन, अमेरिका में दिल्ली हिंसा की गूंज से लेकर पाक को खरी-खरी सुनाए जाने तक...

Wed, 27 May 2020 08:10 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
फाइल फोटो - फोटो : PTI
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। हालांकि इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसे बाद में और बढ़ा दिया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 27 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...

देश में खास
1.
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया ने गश्ती पोत ‘ओपीवी5-वराड’ को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा। अत्याधुनिक नौवहन एवं संचार उपकरणों से लैस यह पोत भारतीय तटीय सीमाओं की निगरानी बढ़ाने में मदद के लिए है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

2 of 15
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
देश में खास
2. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस खबर से इनकार किया कि विशेष अदालत ने पुलवामा आतंकवादी हमले के एक आरोपी को जमानत दे दी है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 15
कानून मं6ी रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter
देश में खास
3. दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस मुरलीधर के तबादले को लेकर राजनीति शुरू हुई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके तबादले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर जस्टिस लोया को याद किया। इस पर सरकार की तरफ से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 15
यू विन मिंट और पीएम मोदी - फोटो : PTI
देश में खास
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत यात्रा पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंट ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलूओं पर विचार विमर्श किया। हैदराबाद हाउस में मोदी और मिंट की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के दस समझौतों और करारों पर हस्ताक्षर हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 15
मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय - फोटो : एएनआई
देश में खास
5. अक्सर चर्चा में रहने वाले मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने दिल्ली में हुई हिंसा जैसी स्थितियों से निपटने के लिए अजीबोगरीब सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चीन में 1989 की थ्येन आन मन चौक की घटना से सीख ली जा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 15
सियासी दलों को कितना चंदा - फोटो : Amar Ujala
देश में खास
6. एडीआर ने राष्ट्रीय दलों को 20 हजार रुपये से ज्यादा चंदे पर रिपोर्ट पेश की। 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में राष्ट्रीय दलों को चंदे में 481 करोड़ रुपये यानि 103 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि चंदा लेने के मामले में कौन सी पार्टी किस पायदान पर रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 15
waris pathan
देश में खास
7. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान को बयान दर्ज कराने का आदेश दिया गया। पठान ने एक रैली में विवादित बयान दिया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 15
supreme court - फोटो : ANI
देश में खास
8. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भड़की दिल्ली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, अगर दिल्ली पुलिस कानून ने कानून के तहत सही वक्त पर कार्रवाई की होती तो ऐसे हालात पैदा नहीं होते।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 15
देश में खास
9. मूडीज एनालिटिक्स ने कोरोना वायरस के दुनिया पर असर को लेकर रिपोर्ट दी। उसने रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस अगर महामारी का रूप धारणा कर लेता है तो वैश्विक मंदी का खतरा पैदा हो सकता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 15
UNHRC
दुनिया में खास
1. भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को संशोधित नागरिकता कानून, दिल्ली हिंसा और कश्मीर मुद्दों पर खरी-खरी बात सुनाई। भारत ने मानवाधिकार निकाय से कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और कश्मीर मुद्दों पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के पहले उसके बारे में बेहतर तरीके से जान ले।
यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 15
michelle bachelet
दुनिया में खास
2. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का संज्ञान लेते हुए जमकर फटकार लगाई। आयोग की प्रमुख मिशेल बाचलेट ने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान में लगातार हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 15
नीरव मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
दुनिया में खास
3. ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत बढ़ाई।
यहां पढ़ें पूरी खबर

13 of 15
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
दुनिया में खास
4. ट्रंप कैंपेन की ओर से न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। ट्रंप कैंपेन का आरोप था कि अखबार ने 2016 चुनाव के दौरान ट्रंप पर रूस के साथ समझौता करने की झूठी खबर छापी थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

14 of 15
एक अरब साल पुराना शैवाल - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में खास
5. चीन के उत्तरी प्रांत में मौजूद विशाल चट्टानों में वैज्ञानिकों को एक अरब वर्ष पुराने शैवाल का पता चला। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

15 of 15
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में खास
6. विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों संबंधी अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) द्वारा दिल्ली हिंसा की आलोचना को नकारा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का उद्देश्य दिखाई देता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें