फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: श्वेता तिवारी का बेहद ग्लैमरस लुक आया सामने, कम उम्र का दिखने के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई

Tue, 28 Sep 2021 12:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं। टीवी की संस्कारी बहु पारंपरिक परिधानों में बेहद प्यारी लगती हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन जब श्वेता बोल्ड लुक में नजर आती हैं तो फैंस उनकी ग्लैमरस अदाओं के दीवाने हो जाते हैं। श्वेता तिवारी का फैशन सेंस भी कमाल का है। यहीं वजह है कि श्वेता तिवारी केवल टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी अपने लुक से टक्कर देती रहती हैं। उनको देख कर ये कह पाना बेहद मुश्किल है कि श्वेता के दो बच्चे हैं और उनकी बेटी भी अभिनेत्री हैं। श्वेता ने अपने फैशन एंड स्टाइल में काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनकी लेटेस्ट तश्वीरों में श्वेता तिवारी ने जिन कपड़ो में अपना लुक दिखाया है, उसमें एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। कम्फी लुक के साथ एक्ट्रेस ने ग्लैमर, सेक्सीनेस और बोल्डनेस का तड़का लगाया है। अगर आप भी दिखना चाहते हैं कम उम्र की और ग्लैमरस, तो श्वेता तिवारी के लुक्स से लीजिए टिप्स। 

 

विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

श्वेता तिवारी ने वर्ल्ड ऑफ असरा का डिजाइनर थ्री पीस सूट पहना है। एक्ट्रेस का न्यूड कलर ड्रेस उनपर बेहद आकर्षक लग रहा है। उन्होंने न्यूड शेड की बॉसी पैंट सूट को कैरी किया है। जिसपर मैचिंग क्रॉप कोर्सेट पहना है। वहीं शॉर्ट लेंथ वाला ब्लेजर और मैचिंग पैंट पेयर की है।

 

विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

श्वेता के क्रोसेट को बस्टियर बॉम शेल लुक दिया गया है। इसमें श्वेता का फिगर और वॉश बोर्ड एब्स बहुत शानदार तरीके से लुक दे रहे हैं। कोर्सेट स्ट्रैपलेस है। इसपर मैचिंग बटन डाउन जैकेट को टीमअप किया है। इतना ही नहीं, जो ओवरऑल लुक के फ्रंट जेस्चर में बोल्डनेस का टच ऐड करते हुए उन्हें सेक्सी दिखा रही थी।

4 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

श्वेता तिवारी ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हाई राइज वेस्टलाइन वाली ओवरसाइज पैंट पहनी हैं। इस पैंट में उनके वेस्ट पोर्शन पर बटन्स लगे हैं। श्वेता की पैंट का कलर भी उनके टाॅप और ब्लेजर से मैचिंग का है। उनकी पैंट में मिडिल स्टिचिंग के साथ फैंसी कट्स हैं। उनकी पैंट की वजह से एक्ट्रेस का लुक स्लिम और हाइट फ्लाॅन्ट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari
श्वेता ने खुद को सिंपल और स्ट्राइकिंग लुक दिया है, जिसके लिए उन्होंने स्टाइल में कंट्रास्ट ऐड किया। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए श्वेता ने मेकअप में अपनी आंखों को डार्क काजल और बेसिक लाइनर के साथ हाइलाइट किया है। साथ ही डार्क आईशैडो, बीमिंग हाइलाइटर, सॉफ्ट ग्लॉसी लिप्स और बालों को स्लीक लुक लॉक हेयर स्टाइल के साथ खुला छोड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें